विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2020

Sooryavanshi: अक्षय कुमार के हाथों में हाथ डाले बीच पर घूमती नजर आईं कैटरीना कैफ, Photo हुई वायरल

Sooryavanshi: एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस फोटो में दोनों हाथों में हाथ डाले नजर आ रहे हैं.

Sooryavanshi: अक्षय कुमार के हाथों में हाथ डाले बीच पर घूमती नजर आईं कैटरीना कैफ, Photo हुई वायरल
Sooryavanshi: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फोटो हुई वायरल
  • कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार का फोटो हुआ वायरल
  • अक्षय के हाथों में हाथ डाले नजर आईं एक्ट्रेस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है फोटो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इस फोटो में कैटरीना कैफ अक्षय कुमार के हाथों में हाथ डाले समुद्र किनारे एंजॉय करती नजर आ रही हैं. अक्षय और कैटरीना के साथ इस फोटो में बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) भी नजर आ रहे हैं. इस फोटो को कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. कैटरीना कैफ के इस फोटो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ रोहित शेट्टी की फइल्म 'सूर्यवंशी (Sooryavanshi)' में नजर आएंगे.

बॉलीवुड डायरेक्टर शिरीष कुंदर ने किया Tweet, बोले- धर्म उन लोगों के लिए नहीं है जो सोचना पसंद...


इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैटरीना कैफ ने कैप्शन में लिखा, "इस साल की परफेक्ट शुरुआत. सबसे अच्छी क्रू टीम के साथ हंसी, दोस्ती. सेट पर हर दिन खुशियों और प्यार से भरा होता है. कुछ इस तरह फिल्म बनाई जाती है." कैटरीना कैफ के इस फोटो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

बॉलीवुड डायरेक्टर का ट्वीट हुआ वायरल, बोले- सरकार ऐसी GDP लाने वाली है, जिसमें हिंदुओं की...

बता दें कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) जल्द ही फिल्म 'सूर्यवंशी (Sooryavanshi)' में साथ नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में दोनों कलाकार मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे. खास बात तो यह है कि 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ मशहूर गाने 'टिप-टिप बरसा पानी' का री-मेक करते भी दिखाई देंगे. यह फिल्म 27 मार्च को रिलीज होगी. इसके अलावा अक्षय कुमार 'लक्ष्मी बम', 'गुड न्यूज' और 'पृथ्वीराज' में नजर आने वाले हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Katrina Kaif, Katrina Kaif Photo Viral, Katrina Kaif Photo With Akshay Kumar, Rohit Shetty, Akshay Kumar, Katrina Kaif Enjoying On Beach, Sooryavanshi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com