बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर (Kareena Kapoor) जिन्हें फैन्स बेबो कहके बुलाते हैं, वो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. सोशल मीडिया पर करीना लगातार कोई न कोई पोस्ट शेयर करती नजर आती हैं. वहीं आज उनकी ननंद यानी की सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान (Soha Ali Khan) का जन्मदिन है. इसी खास मौके पर करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने सोहा को सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर बेहद खूबसूरत अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है. इस फोटो के साथ उन्होंने प्यारा सा कैप्शन भी उनके लिए लिखा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने शेयर की गई फोटो के साथ लिखा है 'जब से मैं मालदीव में उसके साथ अपनी पहली छुट्टी के लिए गई थी, जहां मैंने उसे एक गिलास पानी में चिकन धोते हुए देखा और फिर बस इसे खा लिया... मुझे पता था कि वह एक शांत महिला थी! और उसके बाद से आपको जानकर बहुत अच्छा लगा, जन्मदिन मुबारक ढेर सारा प्यार हमेशा'. बता दें, करीना ने जो फोटो पोस्ट की है, वो सोहा और कुणाल के शादी के समय की है. वहीं करीना की इस फोटो पर सेलेब्स उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं.
बता दें, करीना कपूर को आखिरी बार 'अंग्रेजी मीडियम' फिल्म में देखा गया था. इसके अलावा वो अब आमिर खान के साथ 'लाल सिंह चड्ढा' फिल्म में नजर आएंगी. इस फिल्म की शूटिंग उन्होंने अपने प्रेगनेसी पीरियड में पूरी कर ली थी. वहीं वे अपने अलगे प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए तैयारी कर रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं