विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2020

सारा अली खान के 'क्रश' के साथ करीना कपूर ने किया रैंपवॉक, तो आया कमेंट- कभी सास, कभी सहेली...

करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने सारा अली खान (Sara Ali Khan) के 'क्रश' कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ किया रैंपवॉक, तो फैन्स ने किए मजेदार कमेंट्स.

सारा अली खान के 'क्रश' के साथ करीना कपूर ने किया रैंपवॉक, तो आया कमेंट- कभी सास, कभी सहेली...
करीना कपूर (Kareena Kapoor) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के फोटो पर फैन्स ने किए मजेदार कमेंट्स
  • करीना कपूर और कार्तिक आर्यन ने किया रैंपवॉक
  • फैन्स ने फोटो पर किए मजेदार कमेंट
  • सारा अली खान ने कार्तिक को बताया था अपना क्रश
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) सारा अली खान (Sara Ali Khan) के क्रश एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ रैंप वॉक करती नजर आईं. अब इन दोनों का रैंप वॉक करते हुए फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. बता दें, कुछ दिन पहले तक सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के रिलेशनशिप को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में काफी रूमर्स थे. ऐसे में कार्तिक आर्यन और करीना कपूर के एक-साथ रैंप वॉक फोटो पर बहुत ही मजेदार कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

#Shayad mere khayal

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on


कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से रैंप वॉक के दौरान के कुछ फोटो शेयर किए हैं, इन तस्वीरों पर कार्तिक के फैन्स और दोस्त भी खूब कमेंट कर रहे हैं. कार्तिक आर्यन के एक दोस्त ने उनकी खिंचाई करते हुए फोटो पर कमेंट किया है. उन्होंने करीना कपूर (Kareena Kapoor) के साथ कार्तिक आर्यन की फोटो पर लिखा, "कभी सास, कभी सहेली." बता दें, करीना कपूर और कार्तिक आर्यन ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए हैदराबाद में रैंप वॉक किया. इस दौरान दोनों ही सितारे व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आए. 

t39h7i88

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

Final Touch

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

वहीं, इन तस्वीरों में करीना कपूर (Kareena Kapoor) व्हाइट कलर के लहंगे में स्टेज पर अपना जलवा बिखेर रही हैं, तो वहीं कार्तिक आर्यन भी शॉर्ट कुर्ता और पजामा में काफी हैंडसम लग रहे हैं. करीना कपूर ने इस आउटफिट के साथ अपने बालों को शॉर्ट कराया हुआ है, यह लुक एक्ट्रेस पर काफी जच रहा है. वर्क फ्रंट की बात करें, तो जल्द ही कार्तिक आर्यन सारा अली खान (Sara Ali Khan) के साथ फिल्म 'लव आजकल (Love Aajkal)' में नजर आने वाले हैं, तो करीना कपूर आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में मुख्य किरदार निभाती नजर आएंगी. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kareena Kapoor, Kartik Aaryan, Kareena Kapoor And Kartik Aaryan Ramp Walk, Kareena Kartik Photos, Sara Ali Khan, Sara Ali Khan Crush, Sara Ali Khan And Kartik Aaryan, Kartik Aaryan Ramp Walk With Kareena, Kareena Kapoor Photos Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com