सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने अपने दूसरे बच्चे के जन्म के एक सप्ताह बाद सेल्फी शेयर की है जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, दूसरे बच्चे के जन्म देने के बाद करीना कपूर (Kareena Kapoor) की यह पहली सेल्फी है. करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सेल्फी शेयर करते हुए फैन्स के लिए बेहद प्यारा सा मैसेज भी शेयर किया है. उन्होंने लिखा- ओह हैलो मैं यहां हूं. मैं तुम सब को बहुत मिस कर रही हूं. करीना कपूर (Kareena Kapoor) की यह फोटो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगी और फैन्स ने इस पर कमेंट की बाढ़ ला दी. एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- मैं हम आपका और बच्चे की पहली झलक का कब से इंतजार कर रहे थे. वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा- बच्चे के साथ फोटो शेयर कीजिए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जहां तक करीना कपूर (Kareena Kapoor) की इस सेल्फी की बात करें तो वह हमेशा की तरह इसमें बेहद स्टाइलिश लग रही हैं. इस फोटो में करीना (Kareena Kapoor) स्काई ब्लू कलर की शर्ट पहनी हुई हैं साथ सन ग्लासेस लगाए हुए है. जैसा कि आपको पता है स्टाइल में करीना का कोई जवाब नहीं है. प्रेग्नेंसी के दौरान का डिलीवरी के बाद हर वक्त करीना बेहद ग्लैमरस अवतार में ही नजर आती हैं. करीना की इस फोटो को फैन्स इतनी ज्यादा पसंद कर रहे हैं इस बात का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि इस फोटो सिर्फ 1 घंटे के अंदर 2 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं.
करीना कपूर (Kareena Kapoor) के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही आमिर खान संग 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखाई देंगी. एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आई थीं. इस फिल्म में करीना कपूर ने इरफान खान के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. फिल्म में करीना कपूर ने पुलिस अफसर का किरदार निभाया था. इससे पहले एक्ट्रेस गुड न्यूज में भी नजर आई थीं, जिसमें वह दिलजीत दोसांझ, अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी के साथ मुख्य भूमिका अदा करती हुई दिखाई दी थीं. आने वाले दिनों में एक्ट्रेस कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा होंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं