विज्ञापन
This Article is From Feb 21, 2021

करीना कपूर खान ने बेटे को दिया जन्म, मनीष मल्होत्रा ने ट्वीट कर दी जानकारी, घर में जश्न का माहौल

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) एक बार फिर मम्मी और पापा बन गए हैं. करीना ने आज सुबह बेटे को जन्म दिया है.

करीना कपूर खान ने बेटे को दिया जन्म, मनीष मल्होत्रा ने ट्वीट कर दी जानकारी, घर में जश्न का माहौल
करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने दूसरी बार भी बेटे को दिया जन्म
नई दिल्ली:

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) एक बार फिर मम्मी और पापा बन गए हैं. करीना ने आज सुबह बेटे को जन्म दिया है. मां करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और पापा सैफ अपने घर आए इस नन्हे मेहमान के लेकर काफी उत्साहित है. वहीं तैमूर अपने छोटे भाई को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. आपको बता दें कि करीना कपूर को शनिवार रात ही ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर करीना कपूर को बधाई देते हुए लिखा: "बधाई, करीना कपूर और सैफ अली खान" रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी जोड़े को बधाई दी. 

करीना कपूर और सैफ अली खान के घर के आया नन्हा मेहमान, एक्ट्रेस ने दूसरी बार बेटे को दिया जन्म

38m137o

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मां करीना कपूर (Kareena Kapoor) और बच्चा दोनों ठीक है. करीना कपूर से मिलने के फैमिली मेंबर हॉस्पिटल में पहुंच रहे हैं. बता दें कि लॉकडाउन के दौरान करीना कपूर ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर फैन्स के साथ शेयर की थी. पिछले साल अगस्त में करीना और सैफ ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि हमारे परिवार में एक नया मेहमान जुड़ने वाला है. 

करीना कपूर (Kareena Kapoor) की प्रेग्नेंसी की खबर से फैमिली मेंबर से लेकर परिवार के सभी लोग काफी एक्साइटेड हैं. आपको बता दें कि करीना अपनी पहली डिलीवरी की तरह भी इस बार भी ऑल टाइम काम करती रहती. उन्होंने मैटरनिटी लीव पर जाने से पहले अपने सभी काम को निपटा लिया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kareena Kapoor Second Child, Kareena Kapoor Blessed With Baby Boy, Kareena Kapoor Khan, Saif Ali Khan, Taimur Ali Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com