रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर करन जौहर काफी एक्साइटेड हैं. करन इस फिल्म के साथ सात साल बाद बतौर डायरेक्टर वापसी करने जा रहे हैं. फिल्म का काम पूरा हो चुका है और पूरी कास्ट और टीम मिलकर इसके प्रमोशन में जुटी है. कभी आलिया-रणवीर तो कभी करन खुद इस फिल्म से जुड़ा कोई वीडियो या फोटो शेयर करते रहते हैं. हाल में करन ने आलिया और रणवीर के लुक टेस्ट की तस्वीरें शेयर की थीं. इसके बाद करन ने अपना एक वीडियो शेयर किया. इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, पहाड़ों में पोज करने का मेरा बचपन का सपना पूरा हो गया है. थैंक्स टू #Tumkyamiley.
इस पोस्ट के साथ करन ने खुद की एक्टिंग का मजाक बनाते हुए लिखा, प्लीज ओवर एक्टिंग को माफ करें. इस पर चुटकी लेते हुए संजय कपूर ने लिखा, करन जौहर ये तुम्हारी सबसे सटल परफॉर्मेंस है. करन का ये वीडियो उनके दोस्तों और फैन्स को भी खूब पसंद आया. खासतौर से उनके लुक की काफी तारीफें हुईं. सफेद चमकती हुई बर्फीली वादियों के बीच उनकी सिल्वर जैकेट खूब चमक रही थी. हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को ये भी लगा कि आखिर करन का ये सपना अभी तक अधूरा कैसे रह गया?
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
कब रिलीज हो रही है फिल्म ?
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी नजर आने वाले हैं. इन लीजेंड्री नामों ने फिल्म से उम्मीदें कुछ ज्यादा ही बढ़ा दी हैं. देखना होगा कि करन जौहर इस बढ़िया स्टार कास्ट का फायदा उठाने में कामयाब हो पाए हैं या नहीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं