विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2021

तालिबानियों पर पोस्ट के बाद Kangana Ranaut का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, एक्ट्रेस का दावा- इंटरनेशनल षड्यंत्र

कंगना रनौत ने अपनी पोस्ट में बताया है कि चाइना से उनका अकाउंट हैक करने की कोशिश की गई है.

तालिबानियों पर पोस्ट के बाद Kangana Ranaut का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, एक्ट्रेस का दावा- इंटरनेशनल षड्यंत्र
कंगना रनौत का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक
नई दिल्ली:

कंगना रनौत बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो हर वक्त चर्चा में रहती हैं. ऐसे में अब एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में बताया है कि बीती रात उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था. कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट डाला है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि उन्हें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में संदिग्ध गतिविधि देखने को मिली, जिसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम के लोगों को कॉल किया और तब जाकर वे इसे चला पाईं. एक्ट्रेस के मुताबिक, तालिबानियों पर पोस्ट करने के बाद उनका अकाउंट हैक हो गया था.

कंगना रनौत ने अपनी पोस्ट में लिखा है, “बीती रात मुझे इंस्टाग्राम अलर्ट आया कि किसी ने चाइना से मेरा अकाउंट हैक करने की कोशिश की है. अलर्ट अचानक चला गया और आज सुबह तालिबान के बारे में मेरी सभी स्टोरीज गायब थीं. मेरा अकाउंट बंद हो गया था. इंस्टाग्राम के लोगों को कॉल करने पर मुझे इसका एक्सेस मिल पाया, लेकिन मैं जैसे ही कुछ लिखने की कोशिश कर रही हूं बार-बार अकाउंट से लॉग आउट हो जा रही हूं. इस स्टोरी को लिखने के लिए मुझे अपनी बहन का फोन लेना पड़ा, क्योंकि उसके फोन में भी मेरा अकाउंट खुला रहता है. यह बहुत बड़ा अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र है”.

sr8d82v8

गौरतलब है कि बीते मार्च में कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट भी ट्विटर द्वारा हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया गया था. इस बैन के बाद कंगना ने कहा था कि वे अब इंस्टाग्राम से भी बैन होने का इंतजार कर रही हैं. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो यह उनके लिए बैज ऑफ ऑनर होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kangana Ranaut, Kangana Ranaut Post, Kangana Ranaut Instagram Account, Kangana Ranaut Instagram Account Hacked, Kangana Ranaut Post On Talibanis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com