विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2018

Leaked Photos: जूनागढ़ में कुछ यूं 'झांसी की रानी' बनी नजर आईं कंगना रनोट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में कंगना रानी लक्ष्मीबाई बनीं नजर आ रही हैं. साड़ी, ज्वेलरी के भरा उनका यह मराठी अंदाज शानदार है. 

Leaked Photos: जूनागढ़ में कुछ यूं 'झांसी की रानी' बनी नजर आईं कंगना रनोट
वायरल तस्वीरों में रॉयल अंदाज में नजर आईं कंगना रनोट.
  • वायरल हुई 'मणिकर्णिका' के सेट की तस्वीरें
  • जूनागढ़ में हो रही शूटिंग
  • रॉयल और बेखौफ अंदाज में दिखीं कंगना
नई दिल्ली: कंगना रनोट इन दिनों बीकानेर में अपनी आगामी फिल्‍म 'मणिकर्णिका: द क्‍वीन ऑफ झांसी' की शूटिंग कर रही हैं. गुरुवार को फिल्म के सेट की दो तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें कंगना रॉयल अंदाज में नजर आ रही हैं. बता दें, कंगना की फिल्म का नया शेड्यूल जूनागढ़ के किले से शुरू हुआ है. सेट की लीक तस्वीरों में वह वाइन रेड कलर की महाराष्ट्रियन साड़ी में बेखौफ लग रही हैं.

अक्षय कुमार की 'गोल्ड' से टकरा सकती है कंगना की 'मणिकर्णिका'

संजय लीला भंसाली की हालिया रिलीज फिल्म 'पद्मावत' में दीपिका पादुकोण के अवतार को काफी पसंद किया गया. लेकिन कंगना रनोट के इस अंदाज को देख साफ है कि वह रानी पद्मावती बनीं दीपिका के किरदार को टक्कर देने आ रही हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में कंगना रानी लक्ष्मीबाई बनीं दिख रही हैं. साड़ी, ज्वेलरी के भरा उनका यह मराठी अंदाज शानदार है. 

बाहुबली के राइटर ने 'मणिकर्णिका' विवाद पर दिया बयान, बोले- 'परेशान होने की जरूरत नहीं'

देखें, सेट की तस्वीरें...
 

A post shared by My Life Kangna (@mylifekangna) on

फिल्म 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' के निर्माताओं ने हाल ही में स्पष्ट तौर पर कहा कि फिल्म की रिलीज की तारीख अभी तक घोषित नहीं की गई है. इन अफवाहों के बीच यह स्पष्टीकरण आया है कि फिल्म की रिलीज अप्रैल से बढ़ाकर अगस्त कर दी गई है. यह फिल्म वीर रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित है. 

Kangana Ranaut ने किया कन्फर्म, बोलीं- इस महीने तक हो जाएगी शादी...

ब्राह्मण संगठन सर्व ब्राह्मण महासभा का आरोप है कि इसमें ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है. संगठन ने मांग की है कि निर्माता फिल्म की पूरी कहानी साझा करें कि इसमें किसी भी तरह से तथ्यों के साथ छेड़छाड़ तो नहीं की गई है. निमार्ताओं ने अपने बयान में फिल्म रिलीज को लेकर सभी रिपोर्टों को खारिज कर दिया. बयान के मुताबिक, "फिल्म 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' को लेकर अफवाह है कि यह 3 अगस्त को रिलीज होगी. फिल्म के निर्माता, कमल जैन और जी स्टूडियोज ने आधिकारिक तौर पर अभी तक रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की है."

VIDEO: कंगना रनोट से खास बातचीत ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  
(इनपुट: IANS)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kangana Ranaut, Deepika Padukone
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com