विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2020

Kangana Ranaut का लहंगा 14 महीनों में हुआ तैयार, भाई की शादी में पहनकर यूं किया डांस- देखें Video

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपने भाई की शादी में गुजराती बंधनी लहंगा पहना है, जिसमें उनका लुक वाकई देखने लायक है. इसके साथ ही कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह लहंगा पहन डांस करती हुई नजर आ रही हैं.

Kangana Ranaut का लहंगा 14 महीनों में हुआ तैयार, भाई की शादी में पहनकर यूं किया डांस- देखें Video
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने गुजराती बंधनी लहंगा पहन भाई की शादी में किया जबरदस्त डांस
  • कंगना रनौत ने भाई की शादी में पहना गुजराती बंधनी लहंगा
  • 14 महीनों में तैयार हुआ कंगना रनौत का लहंगा
  • कंगना रनौत भाई की शादी में डांस करती आईं नजर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों भाई की शादी में बिजी नजर आ रही हैं. वह इन दिनों भाई अक्षत की शादी के लिए उदयपुर पहुंची हैं. कंगना रनौत उदयपुर में रहते हुए भी अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर लगातार अपने फैंस से जुड़ी हुई हैं. एक्ट्रेस ने अपने भाई की शादी में गुजराती बंधनी लहंगा पहना है, जिसमें उनका लुक वाकई देखने लायक है. इसके साथ ही कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह लहंगा पहन डांस करती हुई नज आ रही हैं. एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

वीडियो में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का लुक और उनका अंदाज दोनों ही तारीफ के लायक लग रहा है. मल्टी कलर लहंगा और ज्वैलरी में कंगना रनौत का लुक तारीफ के लायक है. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "वो सभई जो मेरे लहंगे के बारे में पूछ रहे थे, यह एक गुजराती बंधनी लहंगा है, जिसे तैयार होने में करीब 14 महीने लगे हैं. एक जबरदस्त कला, जिसका समर्थन करने में मैं सक्षम हूं. डिजाइनर अनुराधा वकील ने इस सपने को साकार किया और मेरे दोस्त सब्यासाची ने मेरे लिए ज्वैलरी डिजाइन की."

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के इस वीडियो को अब तक पांच लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो के अलावा एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह अपने भाई-भाभी और परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ दिखाई दे रही हैं. इससे पहले भी एक्ट्रेस के कई वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें वह भाई की शादी में जबरदस्त अंदाज में डांस करती हुई दिखाई दे रही थीं. बता दें कि कंगना रनौत सोशल मीडिया पर अपने बेबाक विचारों और अंदाज को लेकर भी खूब जानी जाती हैं. वह अकसर समसामयिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय पेश करती हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kangana Ranaut, Kangana Ranaut Video, Kangana Ranaut Dance Video, Kangana Ranaut Lehanga Prepare In 14 Months
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com