बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने बेबाक अंदाज और बयानों के कारण अक्सर ही सुर्खियों में रहती हैं. राजनीति में कदम रखने से पहले भी कंगना पूरी बेबाकी से अपनी राय रखती थीं. एक्ट्रेस के हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट ने इंटरनेट पर एक बार फिर खलबली मचा दी है. बांग्लादेश में चिंताजनक स्थिति के बीच मंडी सांसद ने भारत के लोगों को ललकारते हुए जरूरत पड़ने पर लड़ाई के लिए ललकारा है. इंस्टाग्राम स्टोरी में कंगना ने लोगों से तलवार उठाने और उसकी धार तेज रखने की अपील की है. एक्ट्रेस का यह लेटेस्ट पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है.
'तलवार उठाने के लिए तैयार रहें'
इंस्टाग्राम स्टोरी में कंगना ने लिखा, "शांति हवा या सूरज की रोशनी नहीं है, जिसे आप अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं और मुफ़्त में मिल जाएगी. महाभारत हो या रामायण दुनिया के इतिहास में सबसे बड़ी लड़ाइयां शांति के लिए ही लड़ी गई हैं. अपनी तलवारें उठाएं, उसे धारदार बनाएं और हर दिन किसी न किसी तरह के कॉम्बैट की प्रैक्टिस करें. ज्यादा नहीं तो हर रोज सेल्फ डिफेंस के लिए 10 मिनट दें. लड़ाई में दूसरों के हथियारों के आगे समर्पण करना आपकी अक्षमता का नतीजा नहीं होना चाहिए. भरोसे में समर्पण करना प्यार है, लेकिन डर में समर्पण करना कायरता है".
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
ये भी पढ़ें: कंगना रनौत ने शेख हसीना के देश छोड़ने पर दिया रिएक्शन, बोलीं- मुस्लिम देश में...
इजरायल का जिक्र
कंगना ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, "इजरायल की तरह अब हम भी चरमपंथियों के घेरे में हैं. हमें अपनी जमीन पर लोगों की रक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए". वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना जल्द ही पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आने वाली हैं, जिसमें वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में दिखाई देंगी. कंगना के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, श्रेयस तलपड़े और मिलिंद सोमन भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं