विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2022

‘बेरोजगार’ कहे जाने पर भड़की Kal Ho Naa Ho एक्ट्रेस, बोलीं- 'एक एक्टर होने के नाते मुझे...'

बीते दिन मीडिया में छपी रिपोर्ट्स में 'बेरोजगार' कहे जाने पर अब एक्ट्रेस डेलनाज ईरानी (Delnaaz Irani) ने अपना गुस्सा जाहिर किया है.

‘बेरोजगार’ कहे जाने पर भड़की Kal Ho Naa Ho एक्ट्रेस, बोलीं- 'एक एक्टर होने के नाते मुझे...'
मीडिया पर भड़कीं डेलनाज ईरानी
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकीं Kal Ho Naa Ho फेम एक्ट्रेस डेलनाज ईरानी (Delnaaz Irani) अपने एक इंटरव्यू के चलते सुर्खियों में आ गई है. दरअसल, बीते दिन एक मीडिया में छपी रिपोर्ट में बेरोजगार कहे जाने पर अब डेलनाज ने अपना गुस्सा जाहिर किया है. वहीं सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए मीडिया को फटकार भी लगाई है और कहा है कि उनकी बातों को तोड़- मरोड़कर लिखा गया है. इसके अलावा उन्होंने अपनी बातों को मीडिया के सामने रखा है.

एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट

अपनी बात फैंस के सामने रखते हुए एक्ट्रेस डेलनाज ईरानी ने लिखा है, ' हाल ही में मैने अपने एक खास दोस्त के साथ एक इंटरव्यू दिया था, जिसे गलत और बिना की संदर्भ के लोगों के सामने पेश किया गया है. एक एक्टर होने के नाते मैं जानती हूं कि पत्रकारिता क्या है. लेकिन बिना किसी संदर्भ के कुछ लाइक्स और वेबसाइट के व्यूज बढ़ाने के लिए किसी गलत या बिना फैक्ट चैक किए खबर को छापना, पत्रकारिता नहीं है. कुछ वेबसाइट्स और पत्रकारों ने मेरी कही बातों को तोड़ मरोड़ कर एक रोचक हैडिंग मिलने के लिए लोगों के सामने पेश किया.'

इसके साथ ही पत्रकारिता पर सवाल करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ' क्या आपने पूरा इंटरव्यू देखा और समझा है कि मैने क्या कहा, यह कैसी पत्रकारिता है, जिसमें आपकी रिसर्च बिल्कुल गलत है और यह मेरी सोच के बहुत दूर है. साथ ही यह हैरान करने वाला है.' इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो को पोस्ट करते हुए फैंस को पूरी वीडियो देखने के लिए कहा है.

बता दें, बीते दिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में एक्ट्रेस के बेरोजगार होने की खबर चलाई गई थी. साथ ही उन्हें काम देने का अनुरोध करने की बात कही गई थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delnaaz Irani, Delnaaz Irani Angry, Delnaaz Irani Instagram, Delnaaz Irani Update, Delnaaz Irani Unemployed News, Delnaaz Irani Unemployed Reports, Unemployed, Kal Ho Naa Ho Actress, Kal Ho Naa Ho
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com