विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2022

K3G में शाहरुख का बेटा कृष बड़े होकर दिखता है बेहद डैशिंग, अब ऋतिक रोशन की बहन के साथ बनकर आएगा हीरो

फिल्म K3G में शाहरुख खान के बेटे कृष यानी जिब्रान अब बड़े हो कर हैंडसम हंक बन चुके हैं और फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं. बतौर हीरो वह शाहिद कपूर और अमृता राव-स्टारर 2003 की फिल्म इश्क विश्क के सीक्वल से वापसी कर रहे हैं.

K3G में शाहरुख का बेटा कृष बड़े होकर दिखता है बेहद डैशिंग, अब ऋतिक रोशन की बहन के साथ बनकर आएगा हीरो
शाहरुख का बेटा कृष बतौर हीरो कर रहा है डेब्यू
नई दिल्ली:

शाहरुख खान की फिल्म K3G सुपरहिट थी और इस फिल्म में उनके बेटे के रोल में कृष यानी जिब्रान खान को काफी पसंद किया गया.  शाहरुख खान के बेटे कृष यानी जिब्रान अब बड़े हो कर हैंडसम हंक बन चुके हैं और बड़े होकर फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं. बतौर हीरो वह शाहिद कपूर और अमृता राव-स्टारर 2003 की फिल्म इश्क- विश्क के सीक्वल से वापसी कर रहे हैं. इस फिल्म पर काम शुरू हो गया है और यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी. इस फिल्म से जिब्रान ऋतिक रोशन की कजिन सिस्टर पश्मीना रोशन के साथ डेब्यू कर रहे हैं. फिल्म K3G में ऋतिक उनके अंकल के रोल में दिखे थे.

जिब्रान मल्टी-स्टारर फैमिली-ड्रामा फिल्म में राहुल रायचंद (शाहरुख खान) और अंजलि शर्मा (काजोल) के बेटे कृष रायचंद के रोल में नजर आए थे. शाहरुख, काजोल के अलावा, जिब्रान, फरीदा जलाल, ऋतिक रोशन और करीना कपूर भी फिल्म में लीड रोल में थे. फिल्म में उनकी शानदार एक्टिंग के कारण उन्हें क्यो की मैं झूठ नहीं बोलता (2001) और रिश्ते (2002) में मिला और इन दोनों फिल्मों में भी उन्हें फैंस ने काफी पसंद किया. वहीं जिब्रान टेलीविजन सीरीज महाभारत में  भी नजर आ चुके हैं. 

जिब्रान आज यानी गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का एक अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया, जिसमें कलाकारों का फर्स्ट लुक भी सामने आया. उन्होंने इसे कैप्शन दिया, "सपने सच होते हैं."  इसके साथ उन्होंने दिल के इमोजी भी शेयर किया है. प्यार को अपग्रेड की जरूरत है. इश्क विश्क रिबाउंड. यह आगे बढ़ने का समय है.

बता दें कि इस फिल्म से फिल्म निर्माता राजेश रोशन की बेटी और ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन भी डेब्यू कर रही हैं. इसमें रोहित सराफ भी होंगे, जो डियर जिंदगी, मिसमैच्ड, द स्काई इज़ पिंक, और लूडो में अपने काम के लिए जाने जाते हैं.  
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
K3G, K3g 14 Years, K3G Movie, K3G Meme, K3g Poo, K3g Unseen Photo, K3G Young Kareena Kapoor, K3G Young Kareena Kapoor Then And Now, K3g Young Poo, Shah Rukh Khan Son Krish, Hrithik Roshan Sister Pashmina Roshan, Pashmina Roshan, Pashmina Roshan Viral Video, Jibran Khan, Jibran Khan Debut, Jibran Khan Movie, Ishq Vishk Sequel, Ishq Vishk 2, Ishq Vishk 2 Cast, Ishq Vishk 2 Budget, Ishq Vishk 2 Release Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com