विज्ञापन
This Article is From Feb 15, 2018

जिया खान आत्महत्या का मामला: मुंबई की अदालत में सुनवाई शुरू

सूरज के वकील प्रशांत पाटिल ने कहा, "अदालत ने अभियोजन पक्ष से आज गवाहों की सूची सौंपने को कहा ताकि उन्हें तलब किया जा सके." 

जिया खान आत्महत्या का मामला: मुंबई की अदालत में सुनवाई शुरू
मुंबई: अभिनेत्री जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी अभिनेता सूरज पंचोली के खिलाफ बुधवार को यहां के एक सत्र न्यायालय में सुनवाई शुरू हो गयी. हिंदी फिल्म अभिनेता आदित्य पंचोली और अभिनेत्री जरीना वहाब के बेटे सूरज के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज है.

जिया खान आत्महत्या मामला : अभिनेता सूरज पंचोली के खिलाफ आरोप तय

सूरज के वकील प्रशांत पाटिल ने कहा, "अदालत ने अभियोजन पक्ष से आज गवाहों की सूची सौंपने को कहा ताकि उन्हें तलब किया जा सके." इसके बाद अदालत ने 21 फरवरी तक के लिए सुनवाई स्थगित कर दी. जमानत पर रिहा सूरज बुधवार को अदालत में मौजूद थे.

जिया खान केस: मां राबिया खान की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज

बता दें कि तीन जून 2013 को अभिनेत्री जिया खान अपने घर में पंखे से लटकते हुए मिली थीं. मुंबई पुलिस ने खुदकुशी का मामला दर्ज किया था. लेकिन जिया खान की मां राबिया खान ने सूरज पंचोली के पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था. सूरज पंचोली अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे हैं. साथ ही कथित रूप से सूरज को जिया का ब्वॉयफ्रेंड बताया जाता रहा है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(इनपुट : भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sooraj Pancholi, Jiah Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com