विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2020

Jawaani Jaaneman Box Office Collection Day 1: सैफ अली खान की 'जवानी जानेमन' ने पहले दिन की बंपर ओपनिंग, कमाए इतने करोड़

Jawaani Jaaneman Box Office Collection Day 1: सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और अलाया फर्नीचरवाला (Alia Furniturewalla) की फिल्म 'जवानी जानेमन' ने पहले दिन किया इतना कलेक्शन.

Also Read in
Jawaani Jaaneman Box Office Collection Day 1: सैफ अली खान की 'जवानी जानेमन' ने पहले दिन की बंपर ओपनिंग, कमाए इतने करोड़
Jawaani Jaaneman Box Office Collection Day 1: सैफ अली खान की फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
  • सैफ अली खान की फिल्म हुई रिलीज
  • 'जवानी जानेमन' ने पहले दिन किया इतना कलेक्शन
  • बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कमाए इतने करोड़
नई दिल्ली:

Jawaani Jaaneman Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और एक्ट्रेस अलाया फर्नीचरवाला (Alaia Furniturewalla) की फिल्म 'जवानी जानेमन (Jawaani Jaaneman)' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है. फिल्म में सैफ अली खान और अलाया के अलावा एक्ट्रेस तब्बू (Tabu) और चंकी पांडेय भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. सैफ अली खान फिल्म में आशिकमिजाज जैज के रोल में हैं जो 40 का होने वाला है, और जिंदगी को अकेले और मस्ती में जीना चाहता है. जिंदगी की बेफिकरी को दर्शाती हुई 'जवानी जानेमन (Jawaani Jaaneman Collection)' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई. 

Budget 2020: बॉलीवुड डायरेक्टर को बजट का नाम सुनते ही लगने लगा डर, इस बात की है आशंका

बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और अलाया फर्नीचरवाला (Alaia Furniturewalla) की फिल्म 'जवानी जानेमन (Jawaani Jaaneman)' पहले दिन दर्शकों को लुभानी में कामयाब नहीं हो पाई. इस फिल्म ने पहले दिन केवल 2.5 से 3 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ ही शुरुआत की. वहीं फिल्म की कहानी की बात करें, तो 'जवानी जानेमन (Jawaani Jaaneman)' की कहानी जसविंदर सिंह उर्फ जैज यानी सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की है. जैज लंदन में रहता है और रियल एस्टेट ब्रोकर है.

शिल्पा शेट्टी को देख गर्लफ्रेंड को भूला यह लड़का, बनाया दीवानों जैसा हाल- देखें Video


जैज बिंदास लाइफ जीता है और अकेले रहते हुए भी बहुत खुश है. जैज अपने आशिकमिजाज है और अकसर पार्टी मूड में रहता है. एक दिन उसकी मुलाकात होती है टिया यानी अलाया से. जिसकी उम्र 21 साल है, और जैज उसे इम्प्रेस करने की कोशिश करता है. लेकिन जैज के उस समय होश फाख्ता हो जाते हैं जब उसे पता चलता है कि यह लड़की उनकी बेटी है और जल्द ही वह नाना भी बनने वाले हैं. रिश्तों के जंजाल से दूरे भागने वाले जैज के लिए यह जबरदस्त शॉक होता है. इस तरह बाप और बेटी के रिश्ते और रिश्तों से दूर भागने वाले शख्स की बहुत ही मॉडर्न टच वाली फिल्म है जवानी जानेमन (Jawaani Jaaneman). 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jawaani Jaaneman, Jawaani Jaaneman Box Office Collection Day 1, Jawaani Jaaneman Release, Jawaani Jaaneman Collection, Saif Ali Khan, Alia Furniturewalla, Jawaani Jaaneman Bumper Opening
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com