गीतकार और कवि जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने पाकिस्तान की सरजमीं पर खड़े होकर उन्हीं को बड़ी नसीहत दी थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. वहीं फैंस और सेलेब्स ने उनकी तारीफ की थी. इतना ही नहीं कंगना रनौत ने जावेद अख्तर की तारीफ भी ट्विटर की थीं. वहीं अब इस पर गीतकार रिएक्शन सामने आया है. दरअसल, हाल ही में NDTV ने जावेद अख्तर से खास बातचीत करते हुए उनसे कंगना (Kangana Ranaut) के ट्वीट को लेकर रिएक्शन भी जानने की कोशिश की है.
एनडीटीवी को दिए हुए इंटरव्यू में जब एंकर ने उनसे कंगना रनौत के ट्वीट को लेकर रिएक्शन जानने की कोशिश की तो जावेद अख्तर ने पहले तो सवाल टालने की कोशिश की. लेकिन जब एंकर ने उनसे कहा कि कंगना की तरफ से की गई यह बहुत महत्वपूर्ण कमेंट है तो आप इस पर कैसा रिएक्शन देंगे. इस पर गीतकार बोले- ''सोचें मत... मैं कंगना को महत्वपूर्ण नहीं मानता तो वह उनकी महत्वपूर्ण टिप्पणी कैसे हो सकती है. उसके बारे में भूल जाइये. ''
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कंगना रनौत और जावेद अख्तर के बीच अक्सर मनमुटाव की खबरें आती रहती हैं. दिग्गज गीतकार ने एक्ट्रेस के खिलाफ मानहानि का दावा भी किया हुआ है. वहीं कंगना रनौत भी कई मौकों पर गीतकार के खिलाफ बोलती हुई दिखी हैं. लेकिन उनके पाकिस्तान में बोले गए 26/11 पर कही गई बात पर कंगना ने रिएक्शन दिया था. इतना ही नहीं ट्विटर पर उन्होंने जावेद अख्तर की तारीफ भी की थी.
बता दें, जावेद अख़्तर ने पाकिस्तान के एक इवेंट में कहा था कि "हमें एक दूसरे पर इल्ज़ाम नहीं लगाना चाहिए... इससे कुछ हासिल नहीं होगा... फ़िज़ां गर्म है (माहौल तनावपूर्ण है), उसे ठीक करना चाहिए... हम मुंबई के लोग हैं, और हमने अपने शहर पर हमला होते देखा है... हमलावर नॉर्वे या मिस्र से नहीं आए थे... और वही लोग आपके मुल्क में अभी भी घूम रहे हैं... सो, अगर यह शिकायत हिन्दुस्तानी के दिल में हो, तो आपको बुरा नहीं मानना चाहिए...". इस पर फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए गीतकार की तारीफ की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं