विज्ञापन

Jan Nayagan Box Office Collection Day 4: थलापति, थलापति, थलापति... विजय की जन नेता ने 4 दिन में 10 फिल्मों के लाइफटाइम कमाई को पछाड़ा

Jana Nayagan box office collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर तमिलनाडु के सीएम विजय थलापति की जन नायकन को खूब प्यार मिला है, जिसने सिकंदर, ड्रैगन और कॉकटेल 2 जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है. 

Jan Nayagan Box Office Collection Day 4: थलापति, थलापति, थलापति... विजय की जन नेता ने 4 दिन में 10 फिल्मों के लाइफटाइम कमाई को पछाड़ा
Jan Nayagan Box Office Collection Day 4 जन नायकन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4
नई दिल्ली:

Jana Nayagan box office collection Day 4: थलापति... थलापति... थलापति... बॉक्स ऑफिस पर इसी नाम की गूंज सुनाई दे रही है. ऐसा हम नहीं बल्कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने सुपरस्टार विजय की फिल्म जन नायकन का 4 दिन का कलेक्शन कह रहा है. बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, जहां भारत में पहले वीकेंड पर फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है तो वहीं वर्ल्डवाइड कमाई 200 करोड़ पर पहुंच गई है. वहीं 4 दिनों में यह फिल्म 2026 की सबसे ज्यादा कमाने वाली दूसरी तमिल फिल्म बन गई है. 

जन नायकन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4

गुरूवार को रिलीज हुई फिल्म को तमिलनाडु में हाउसफुल के शोज मिल रहे हैं. हालांकि अन्य भाषाओं में फिल्म का कलेक्शन इतना खास नहीं है. पहले दिन फिल्म ने 42 करोड़ का कलेक्शन भारत में किया. जबकि दूसरे दिन आंकड़ा 21.15 करोड़ पहुंचा. तीसरे दिन फिल्म ने 28.90 करोड़ पहुंची तो वहीं संडे को चौथे दिन फिल्म ने 32 करोड़ की कमाई हासिल की, जिसके बाद भारत में नेट कलेक्शन 124 करोड़ पहुंच गया है. 

ये भी पढ़ें- शोले के गब्बर का वो कॉमेडी सीन, जिसके लिए जीता अवॉर्ड, वीडियो देख हंस हंस कर हो जाएंगे लोटपोट

हिंदी और तेलुगू का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

जन नायकन ने तमिल भाषा में 100 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है. जबकि तेलुगू में 7 करोड़ की कमाई फिल्म ने 4 दिन में हासिल किया है. वहीं हिंदी का कलेक्शन तेलुगू से अच्छा देखने को मिला. इसने 10 करोड़ का कलेक्शन पहले वीकेंड पर हासिल किया. इसी के साथ वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 71.50 करोड़ ओवरसीज कलेक्शन के साथ 217.48 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल कर ली है. 

जन नायकन ने इन फिल्मों का लाइफ टाइफटाइम कलेक्शन

जन नायकन साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली तमिल फिल्म बन गई है. पहले नंबर पर सूर्या की करप्पू है, जिसने 198 करोड़ की कमाई हासिल की. वहीं जन नायकन ने जिन फिल्मों को पीछे छोड़ा है. इसमें द ओडिसी (10 दिन में 102.61 करोड़), अल्फा (59.02 करोड़), कॉकटेल 2 ( 104.52 करोड़), मैं वापस आऊंगा (64.65 करोड़), है जवानी तो इश्क होना है (61.78 करोड़), चांद मेरा दिल (31.14 करोड़), पति पत्नी और वो दो (59.29 करोड़), राजा शिवाजी (105.68 करोड़), ओ रोमियो (83.35 करोड़), मर्दानी 3 (52.99 करोड़). 

ये भी पढ़ें- '1000 गाने जो हर किसी को जरूर सुनने चाहिए' की लिस्ट में है 31 साल पुराना गाना, केएस चित्रा ने बांधा था समा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thalapathy Vijay, Bollywood, Jana Nayagan, Jana Nayagan Box Office
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com