Jamie Lever Video: जॉनी लीवर को अपनी कॉमेडी के साथ ही सितारों की नकल उतारने के लिए भी पहचाना जाता है. लेकिन उनकी बेटी जैमी लीवर भी पापा से किसी मामले में पीछे नहीं हैं. वे अकसर सितारों की एक्टिंग करती हैं और उनके ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखे भी जाते हैं. विक्की कौशल की फिल्म बैड न्यूज रिलीज होने के लिए तैयार है. विक्की कौशल इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं. वो प्रमोशन के दौरान तौबा तौबा गाने का हुक स्टेप करते नजर आ रहे हैं. ये गाना इतना वायरल हो गया है कि इंफ्लुएंसर से लेकर सेलेब्स तक हर कोई इस गाने पर रील बना रहा है. लेकिन जैमी लीवर ने जिस तरह तौबा तौबा पर सितारों की नकल उतारी है, वो तो लाजवाब है.
जैमी लिवर ने एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने बताया है कि करीना कपूर से लेकर फराह खान तक सेलेब्स तौबा तौबा गाने को लेकर कैसे रिएक्ट करेंगे. जैमी लीवर ने करीना कपूर, फराह खान, राखी सावंत, श्रीदेवी, अनन्या पांडे और सोनम कपूर की मिमिक्री की. जैमी का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. फैंस इस पर कमेंट करते नहीं रुक रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
जैमी लीवर का वीडियो
जैमी लीवर के इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, राखी बेस्ट थी. वहीं दूसरे ने लिखा, तुमने धमाल मचा दिया जैमी. एक ने लिखा, मेरी हंसी कंट्रोल नहीं हो रही है. एक यूजर ने लिखा, तुम शानदार हो, कितनी टैलेंटेड हो तुम. जैमी के इस वीडियो को सात लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. फिल्म बैड न्यूज की बात करें तो इसमें विक्की कौशल के साथ एमी विर्क और तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आएंगे. ये फिल्म 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फैंस को अब फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है. ये फिल्म एक फ्रेश टॉपिक पर है जो कॉमेडी के साथ एक मैसेज देती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं