विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2017

सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और सोनाक्षी सिन्‍हा की 'इत्‍तेफाक' का पहला लुक आया सामने

सिद्धार्थ-सोनाक्षी की यह फिलम 1969 में रिलीज हुई निर्देशक यश चोपड़ा की मर्डर मिस्‍ट्री 'इत्‍तेफाक' का रीमेक है. पोस्टर में सिद्धार्थ हाथों मे हथकड़ी लगाए हुए और अंगूठी पहने हुए नजर आ रहे हैं.

सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और सोनाक्षी सिन्‍हा की 'इत्‍तेफाक' का पहला लुक आया सामने
फिल्‍म 'इत्‍तेफाक' के रिलीज हुए दो नए पोस्‍टर.
  • पहली बार 'इत्‍तेफाक' में नजर आएगी सोनाक्षी और सिद्धार्थ की जोड़ी
  • यह फिल्‍म 1969 में रिलीज हुई मर्डर मिस्‍ट्री 'इत्‍तेफाक' का रीमेक है
  • 3 नवंबर को रिलीज हो रही है फिल्‍म 'इत्‍तेफाक'
नई दिल्‍ली: सोनाक्षी सिन्‍हा और सिद्धार्थ मल्‍होत्रा की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली है और उनकी आने वाली फिल्‍म 'इत्‍तेफाक' का पहला पोस्‍टर आज यानी शुक्रवार को रिलीज किया गया है. आज इस फिल्‍म के एक या दो नहीं बल्कि चार पोस्‍टर रिलीज किए गए हैं जिनमें सोनाक्षी सिन्‍हा, सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और अक्षय खन्‍ना के इस फिल्‍म के लुक को सामने लाया गया है. इस सस्‍पेंस थ्रिलर फिल्‍म का पोस्‍टर ही काफी रोमांचक लग रहा है. पहले पोस्‍टर में सिद्धार्थ मल्‍होत्रा हथकड़‍ियों में बंधे और मुंह छिपाए नजर आ रहे थे. जबकि इसके चौथे पोस्‍टर में सिद्धार्थ का चेहरा साफ नजर आ रहा है. धर्मा प्रोडक्‍शन के बैनर तले बनी इस फिल्‍म का पोस्‍टर सिद्धार्थ और सोनाक्षी के अलावा किंग खन यानी शाहरुख खान ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

सिद्धार्थ-सोनाक्षी की यह फिलम 1969 में रिलीज हुई निर्देशक यश चोपड़ा की मर्डर मिस्‍ट्री 'इत्‍तेफाक' का रीमेक है. पोस्टर में सिद्धार्थ हाथों मे हथकड़ी लगाए हुए और अंगूठी पहने हुए नजर आ रहे हैं. पहले लुक का पोस्‍टर शेयर करते हुए शाहरुख खान ने लिखा, 'उस रात को असल में क्या हुआ था? #ItHappenedOneNight.' दरअसल शाहरुख खान का प्रोडक्‍शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और करण जौहर का धर्मा प्रोडक्‍शन मिलकर इस फिलम को प्रोड्यूस कर रहे हैं.
 

 

 
 

#ittefaq #nov3 #mysteryunveiled @s1dofficial @aslisona #akshayekhanna

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on


यह फिल्म 3 नवंबर को रिलीज होगी. 'इत्तेफाक' में मॉडर्न जमाने की कहानी दिखाई जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के लीड एक्टर सिद्धार्थ का कहना है कि इसमें एक भी गाना नहीं होगा, सिर्फ एक प्रमोशनल गाने के. इस फिल्‍म में पहली बार सोनाक्षी के साथ काम करने को लेकर सिद्धार्थ ने कहा, 'मैंने कभी सोनाक्षी के साथ काम नहीं किया है. हमने साथ में एक बार केवल फैशन शो किया था. हम फिल्म में प्रेमी जोड़े की भूमिका नहीं निभा रहे हैं और ना ही ये एक लड़का लड़की के मिलने की प्रेम कहानी है. यह थ्रिलिंग और रहस्यमयी कहानी है जो एक रात को घटित हुई घटना के इर्द-गिर्द घूमती है.'
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ittefaq, Ittefaq Film, Sidharth Malhotra Ittefaq Remake, Sonakshi Sinha, Sidharth Malhotra Karan Johar, Shahrukh Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com