Varun Tej-Lavanya Tripathi Wedding: साउथ सुपरस्टार और फिल्ममेकर नागबाबू और पद्मजा के बेटे और एक्टर वरुण तेज ने 1 नवंबर 2023 को देवराज और किरण त्रिपाठी की बेटी लावण्या त्रिपाठी के साथ इटली के टस्कनी में बोर्गो सैन फेलिस रिसॉर्ट में शादी की. वरुण और लावण्या की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों ही स्टार्स बेहद खूबसूरत लग रहे हैं, आइए आपको दिखाते हैं वरुण और लावण्या की शादी की तस्वीर और बताते हैं कि उनकी शादी में कौन-कौन स्टार शामिल हुए.
शादी के जोड़े में खूबसूरत लगीं लावण्या, स्टाइलिश दिखें वरुण तेज
मेगा प्रिंस वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दोनों का लुक बेहद ही कमाल लग रहा है. लावण्या ने जहां ट्रेडिशनल रेड कलर की साड़ी कैरी की और उसके साथ सिर पर नेट की रेड चुन्नी डाली. उसके साथ उन्होंने माथापट्टी लगाई, छोटी सी नथ और बहुत मिनिमल मेकअप किया. तो वहीं, वरुण तेज बेज कलर की शेरवानी पहने नजर आए और इसके साथ मैचिंग दुपट्टा कैरी किया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी
साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर वरुण और लावण्या की पहली मुलाकात 2017 में तेलुगु फिल्म मिस्टर के सेट पर हुई थी. शूटिंग के दौरान ही दोनों के बीच दोस्ती हुई, फिर उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. बता दें कि वरुण तेज ने 2014 में फिल्म मुकुंदा से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. वहीं लावण्या ने कई तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया है, उन्होंने 'डूसुकेल्था', 'ब्रम्मन', और 'हैप्पी बर्थडे' जैसी फिल्में की हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं