विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2019

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान का क्रिकेट शॉट सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, देखें Video

इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रही है. इन्हें देखकर लग रहा है कि सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बेटे अब उनकी राह पर नहीं बल्कि अपने दादा मंसूर अली खान के नक्शे कदम पर चलने की कोशिश कर रहे हैं.

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान का क्रिकेट शॉट सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, देखें Video
पापा सैफ नहीं बल्कि दादा की राह पर चल पड़े इब्राहिम अली खान
  • पापा सैफ अली खान नहीं, बल्कि दादा के नक्शे कदम पर निकल पड़े इब्राहिम
  • जबरदस्त अंदाज में दिखाई दिए सैफ अली खान के बेटे
  • इब्राहिम अली खान का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के नवाब यानी सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और एक्ट्रेस अमृता सिंह (Amrita Singh) के बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) फिल्मों से दूर रहने के बावजूद भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. मशहूर स्टार किड्स में से एक इब्राहिम अली खान इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. हाल ही में उनके कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान खींच रहे हैं. इन्हें देखकर लग रहा है कि सैफ अली खान के बेटे अब उनकी राह पर नहीं बल्कि अपने दादा मंसूर अली खान पटौदी (Mansoor Ali Khan Pataudi) के नक्शे कदम पर चलने की कोशिश कर रहे हैं. दरअसल, इब्राहिम अली खान इन फोटो और वीडियो में क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं. 

CAA के लिए आपस में भिड़ीं बॉलीवुड हस्तियां, एक ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश को जन्नत बनाएंगे तो दूसरे ने कही यह बात

भारत और पाकिस्तान के बीच अब छिड़ी 'डांस' की जंग, वरुण धवन की फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज

सोशल मीडिया पर छाए इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) के इन फोटो और वीडियो में उनके अंदाज के साथ-साथ उनका व्यवहार भी काफी जबरदस्त लग रहा है. हाथ में बैट लिए इब्राहिम अली खान क्रिकेट खेलते हुए काफी जबरदस्त लग रहे हैं. उनके इन फोटो और वीडियो को देखकर लग रहा है मानो उन्हें क्रिकेट काफी पसंद हो. इसके अलावा अपने वीडियो में इब्राहिम जैसे ही क्रिकेट की प्रैक्टिस खत्म कर बाहर आते हैं, वहां मौजूद फोटोग्राफर्स उनकी फोटो खींचना और वीडियो बनाना शुरू कर देते हैं. इसके साथ ही एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने के लिए भी आता है, जिसके साथ इब्राहिम अली खान बड़ी ही सादगी के साथ सेल्फी क्लिक करते हैं. 

राधिका आप्टे ने शेयर की फोटो, 'CAA और NRC एक-दूसरे से ऐसे जुड़े हैं जैसे नरेंद्र मोदी और अमित शाह...'

बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पत्नी करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने अपनी सासू मां शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) से पूछा था कि सारा, इब्राहिम, तैमूर और इनाया में से उनकी आंखों का तारा कौन है. इसपर शर्मिला टैगोर ने कहा था कि वह सभी एक-दूसरे से काफी अलग हैं. उन्होंने इब्राहिम (Ibrahim Ali Khan) के बारे में बात करते हुए कहा कि वह असल में पटौदी लगते हैं. इब्राहिम को क्रिकेट भी बहुत पसंद है और उनकी हाइट भी काफी अच्छी है. वहीं, शर्मिला टैगोर ने सारा अली खान के बारे में बात करते हुए कहा था कि उन्हें एक्ट्रेस पर बहुत गर्व है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ibrahim Ali Khan, Saif Ali Khan, Kareena Kapoor, Sharmila Tagore, Sara Ali Khan, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com