विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2021

ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने एक साथ सेलिब्रेट किया बेटे रेहान का बर्थडे, देखें वायरल Video

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सुजैन खान (Sussanne Khan) ने एक साथ सेलिब्रेट किया बेटे रेहान का बर्थडे

ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने एक साथ सेलिब्रेट किया बेटे रेहान का बर्थडे, देखें वायरल Video
सुजैन खान (Sussanne Khan) ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सुजैन खान (Sussanne Khan) ने हाल ही में अपने छोटे बेटे रेहान का 15वां जन्मदिन मनाया है. इस खास मौके पर सुजैन खान (Sussanne Khan) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह अपने पति ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और उनकी फैमिली के साथ बेटे रेहान का बर्थडे मनाती नजर आ रही हैं. सुजैन ने वीडियो शेयर करते हुए बेटे के लिए बेहद प्यारा सा मैसेज भी शेयर किया है. सुजैन ने लिखा- 'मेरा प्यार, मेरी रौशनी...तुम ही मेरे सब कुछ हो. मेरी सबसे हसीन मुस्कानें. लव ऑफ माई लाइफ.'  सुजैन के इस वीडियो पर अब तक 97 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. 

सुजैन खान  (Sussanne Khan) द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), उनके माता-पिता राकेश और पिंकी रोशन के साथ-साथ सुजैन के भाई जायद खान भी नजर आ रहे हैं.  परिवार की करीबी दोस्त सोनाली बेंद्रे भी रेहान 15 वें जन्मदिन के जश्न में शामिल हुई थीं. 

बता दें कि सुजैन खान  (Sussanne Khan) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने साल 2000 में शादी की थी और साल 2014 में उनका तलाक हो गया था. हालांकि, तलाक के बाद भी ऋतिक रोशन और सुजैन खान अकसर एक-दूसरे के साथ नजर आते हैं और दोनों की दोस्ती भी काफी अच्छी है. ऋतिक रोशन और सुजैन खान के दो बेटे भी हैं, जिनका नाम रेहान रोशन और रेदान रोशन है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hrithik Roshan, Sussanne Khan, Son Hrehaan, 15th Birthday, Hrithik Sussanne Photos, Hrehaan Roshan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com