विज्ञापन

माइकल जैकसन कैसे हो गए थे गोरे-चिट्टे, जब रंग को लेकर उठा सवाल तो MJ ने कहा था- मुझे बीमारी है

माइकल जैक्सन का एक पुराना इंटरन्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें माइकल ने अपनी स्किन कलर को लेकर उठे सवाल पर ऐसा जवाब दिया कि हर फैन की आंखें नम कर दीं.

माइकल जैकसन कैसे हो गए थे गोरे-चिट्टे, जब रंग को लेकर उठा सवाल तो MJ ने कहा था- मुझे बीमारी है
Michael Jackson: जब माइकल जैक्सन ने बताया उन्हें स्किन से जुड़ी बीमारी है
Social Media
नई दिल्ली:

Michael Jackson: माइकल जैक्सन की बायोपिक माइकल थियेटर्स में है और इसे दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है. कलेक्शन की बात करें तो भारत में फिल्म ने अब तक 28 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो खाते में 2065 करोड़ रुपये आ चुके हैं. इस कमाई से आप समझ सकते हैं कि माइकल जैक्सन को लेकर फैन्स की दीवानगी किस लेवल पर है. अब एक तरफ फिल्म पर्दे पर है तो वहीं दूसरी तरफ माइकल जैक्सन का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में माइकल के स्किन कलर को लेकर सवाल किया गया था. इसका जवाब उन्होंने जिस तरह दिया वो सुन आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी.

जब माइकल जैक्सन के स्किन कलर पर उठी उंगलियां

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर ओपरा विनफ्रे के इंटरव्यू का एक क्लिप वायरल हो रहा है. इसमें ओपरा महान डांसिंग स्टार माइकल जैक्सन से बात करती नजर आ रही हैं. ओपरा, माइकल के स्किन कलर को लेकर सवाल करती हैं 'आपके बारे में जिस चीज को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा होती है वो है आपका स्किन कलर जो कि आपके यंग दिनों से आज बहुत अलग है. इस वजह से कई कयास लगाए जाते हैं वाद-विवाद होते हैं कि आप अपनी स्किन के लिए क्या कर रहे हैं. क्या आप ब्लीच कर रहे हैं.'

माइकल जैक्सन ने दिया जवाब

माइकल जैक्सन इस सवाल का जवाब देते हुए भावुक हो गए. उन्होंने कहा, स्किन ब्लीचिंग जैसी कोई चीज नहीं है. मैंने ये कभी नहीं देखा. मुझे एक स्किन डिसऑर्डर है. जो स्किन के पिग्मेंटेशन को खत्म कर देता है. इसमें मेरा कोई कंट्रोल नहीं है. लेकिन लोग बातें बनाते हैं कि मैं वो नहीं रहना चाहता जो मैं हूं. ये बातें मेरा दिल दुखाती हैं. ये मेरी एक बीमारी है, परेशानी है. मैं इसे कंट्रोल नहीं कर सकता. लेकिन उन लोगों का क्या जो बाहर धूप में बैठते हैं अपना स्किल कलर डार्क करने की कोशिश करते हैं. कोई उनसे क्यों नहीं पूछता कि वे वह क्यों बनना चाहते हैं जो वे नहीं हैं. कोई उनके लिए कुछ भी नहीं कहता.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com