विज्ञापन

माइकल जैक्सन ने 17 साल पहले कहा दुनिया को अलविदा, आज भी दर्शकों का मिल रहा प्यार, माइकल फिल्म ने 5 दिनों में ही कमा लिए 2100 करोड़

Michael Box Office Collection Day 5: माइकल ने 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दी और पहले ही वीकेंड में इतिहास रच दिया. भारत में भी माइकल को शानदार रिस्पॉन्स मिला है. धुरंधर 2 और भूत बंगला जैसी फिल्मों के बीच भी इसने तीन दिनों में 16.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.

माइकल जैक्सन ने 17 साल पहले कहा दुनिया को अलविदा, आज भी दर्शकों का मिल रहा प्यार, माइकल फिल्म ने 5 दिनों में ही कमा लिए 2100 करोड़
Michael Box Office Collection Day 5
नई दिल्ली:

‘किंग ऑफ पॉप' माइकल जैक्सन भले ही 17 साल पहले 25 जून 2009 को इस दुनिया को अलविदा कह चुके हों, लेकिन उनका जादू आज भी कायम है. उनकी जिंदगी पर बनी फिल्म ‘माइकल' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म को भले ही आलोचनाओं का सामना करना पड़ा हो, लेकिन दर्शकों के जबरदस्त प्यार ने इसे रिकॉर्डतोड़ सफलता दिलाई है. आलम यह है कि फिल्म ने सिर्फ 5 दिनों के भीतर ही 2100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. इस बायोपिक ने कमाई के कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए ग्लोबल लेवल पर नई उपलब्धि हासिल की है.

भारत में भी दिखा फिल्म का जलवा

माइकल ने 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दी और पहले ही वीकेंड में इतिहास रच दिया. फिल्म ने दुनिया भर में 217 मिलियन डॉलर (करीब 2042 करोड़ रुपये) की कमाई की. लगभग 1800 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अब पहले वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बायोपिक बन चुकी है. भारत में भी माइकल को शानदार रिस्पॉन्स मिला है. धुरंधर 2, भूत बंगला और गिन्नी वेड्स सनी 2 जैसी फिल्मों के बीच भी इसने तीन दिनों में 16.50 करोड़ रुपये का नेट और 19.80 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. रविवार को अकेले 5.85 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इसके शोज बढ़ाकर 3201 कर दिए गए.

ये भी पढ़ें- भरत कपूर की किस्मत की चाबी बनीं 1979 की 7वीं सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म, पूनम ढिल्लों को भी बनाया पॉपुलर

जाफर जैक्सन की शानदार परफॉर्मेंस 

फिल्म में माइकल जैक्सन का किरदार निभाने वाले जाफर जैक्सन की परफॉर्मेंस की हर तरफ तारीफ हो रही है. उन्होंने अपने अंकल माइकल जैक्सन को जिस अंदाज में पर्दे पर उतारा है, उसने दर्शकों को हैरान कर दिया. कई फैंस इसे “माइकल जैक्सन का पुनर्जन्म” तक बता रहे हैं.

हॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े

फिल्म को Lionsgate और जैक्सन एस्टेट ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने अमेरिका में 97 मिलियन डॉलर और ओवरसीज में 120.4 मिलियन डॉलर की कमाई की. इसने Oppenheimer और Bohemian Rhapsody जैसी फिल्मों के वीकेंड रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं. इस सफलता को देखते हुए अब माइकल के सीक्‍वल की भी चर्चा होने लगी है. फिल्म के डायरेक्टर एंटोनी फुक्वा ने कहा है कि वह इसके सीक्वल को खुद डायरेक्ट करना चाहेंगे. 

ये भी पढ़ें- 50 साल की हैं स्मृति ईरानी, क्योंकि सास भी ... की तुलसी बनीं 51 वर्षीय बेटे की मां, जानें एकता कपूर के शो के एक्टर्स की उम्र का झोल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com