सिंगर दीप मनी (Deep Money) पेपी और फास्ट डांस ट्रैक के लिए जाने जाते हैं, अब वो दर्शकों के लिए हार्टब्रेक सॉन्ग 'चन्ना ऐ गल्लां' (Channa Ae Gallan) लेकर आए हैं. इस ट्रैक को विनोद भानुशाली (Vinod Bhanushali) के हिट्स म्यूजिक (Hits Music) ने पेश किया है. इस सैड सॉन्ग में सिंगर दीम मनी के साथ सयानी दत्ता नजर आएंगी. इसे प्रीत ज़ायने ने लिखा है, जबकि वीडियो का निर्देशन स्टेनली मेनिनो डी'कोस्टा ने किया है. इस गाने की शूटिंग धनोल्टी की खूबसूरत वादियों में की गई है जो कि उत्तराखंड में बसा है. गाने में दिखाया गया कि कैसे आपका सच्चा प्यार आपको एक गहरा हार्टब्रेक दे जाता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इस गाने के बारे में बात करते हुए विनोद भानुशाली कहते हैं, “हमने दीप मनी की एनर्जी और साहस को उनके डांस या अपबीट गानों में देखा है, लेकिन 'चन्ना ऐ गल्लां' के साथ वह अपनी आवाज और कंपोजिशन से दिल को छू जाते हैं. उनके प्रशंसक इस गाने के साथ उनका एक अलग रूप देखेंगे.” दीप मनी कहते हैं, "यह गाना वास्तव में मेरे लिए खास है क्योंकि यह बहुत ही भावपूर्ण है और मेरे पिछले गानों से काफी अलग है. विनोद जी और स्टेनली के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा, जिन्होंने वीडियो के जरिए गाने की भावनाओं को खूबसूरती से निखारा. मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को हमारा बनाया गाना पसंद आएगा."
निर्देशक स्टेनली मेनिनो डी'कोस्टा ने इस गाने को लेकर कहते हैं, "यह ट्रैक सरल भावनाओं के बारे में बताता है जो एक कॉम्प्लेक्स लव लाइफ की सच्चाई से रूबरू करवाता है. वीडियो के साथ, हमने उस गाने को जीवंत किया है जिसे दीप और टीम द्वारा खूबसूरती से बनाया गया है." ये लेटेस्ट ट्रैक अब हिट्ज़ म्यूज़िक के YouTube चैनल पर आ गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं