Bobby Deol: बॉबी देओल इन दिनों अपनी कई फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म एनिमल के बाद वह लगातार फिल्मों में नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि बॉलीवुड से ज्यादा बॉबी देओल की डिमांड इन दिनों साउथ सिनेमा में हो रही है. बॉबी देओल बैक टू बैक साउथ की कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं. एनिमल के अलावा बॉबी देओल आने वाली और भी कई फिल्मों में विलेन के रोल में दिखेंगे. उनकी आने वाली फिल्म कंगुवा है. इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार सूर्या दिखेंगे. फिल्म में वह उधिरन का रोल कर रहे हैं.
बॉबी देओल हरिहर वीरा मल्लू में पवन कल्याण की नींद उड़ाएंगे. इसमें बॉबी देओल औरंगजेब के रोल में हैं. एनबीके 109 और देवरा पार्ट 2 में भी बॉबी देओल दिखेंगे. ऐसे में देखा जाएगा तो साउथ सिनेमा सिर्फ बॉबी, बॉबी और सिर्फ बॉबी की डिमांड कर रहा है. अब साउथ की एक और एक्टर ने बॉबी देओल संग काम करने की इच्छा जाहिर की है. यह सुपरस्टार Hiphop Tamizha है. Hiphop Tamizha ने हाल ही में बॉबी देओल संग काम करने की इच्छा जाहिर की.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Hiphop Tamizha से पूछा गया कि वह बॉलीवुड के किस एक्टर संग काम करना चाहते हैं तो उन्होंने बिना सोचे समझे बॉबी देओल का नाम लिया. आपको बता दें कि पहली बार वेब सीरीज आश्रम में बॉबी देओल ने बाबा निराला का रोल किया था, जो काफी शानदार रहा है. इस वेब सीरीज में उनके निगेटिव रोल को खूब पसंद किया गया. इसके बाद बॉबी देओल को वेब फिल्म लव हॉस्टल में विलेन का रोल करने का मौका मिला. इस फिल्म में उनके किरदार का नाम विराज सिंह डागर था. इस किरदार को बॉबी देओल ने बेहतरीन तरीके से किया था. इतना ही नहीं बॉबी देओल यश राज फिल्म्स की फिल्म अल्फा में विलेन बन आलिया भट्ट को टक्कर देंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं