विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2022

हंसिका मोटवानी ने शेयर की शादी की फोटो, सेलेब्स और फैंस ने दिया ये रिएक्शन

हंसिका मोटवानी ने फेरों और शादी कुछ बेहतरीन फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं, जिसके साथ दोनों ने कैप्शन में लिखा, 'अभी और हमेशा के लिए.'

हंसिका मोटवानी ने शेयर की शादी की फोटो, सेलेब्स और फैंस ने दिया ये रिएक्शन
हंसिका मोटवानी ने शेयर की वेडिंग फोटो
नई दिल्ली:

बीते रविवार एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सोहेल खतुरिया से जयपुर में शादी कर ली है. इस रॉयल वेडिंग की एक के बाद एक नई फोटो और वीडियो सामने आ रही हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. लेकिन अब हंसिका ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर पहली बार शादी (Hansika Motwani Wedding Photos) की फोटो शेयर की हैं, जिनमें वह पति सोहेल खतुरिया के साथ नजर आ रही हैं. वहीं एक्ट्रेस के फोटो शेयर करते ही सेलेब्स और फैंस का बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है.

हंसिका मोटवानी ने इंस्टाग्राम पर फेरों और शादी की कुछ बेहतरीन फोटो पोस्ट की हैं, जिसके साथ दोनों ने कैप्शन में लिखा, 'अभी और हमेशा के लिए.' इन फोटो पर सेलेब्स और फैंस तेजी से रिएक्शन दे रहे हैं, जिसका अंदाजा कुछ ही मिनटों में 2 लाख से ज्यादा लाइक्स मिलने से लगाया जा सकता है.

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी के वेडिंग लुक की बात करें तो वह हर दुल्हन की तरह शानदार लाल और सुनहरे रंग के लहंगे में नजर आ रही है. लेकिन उनकी जूलरी और मेकअप राजस्थानी दुल्हनों की तरह हुआ है. वहीं उनके पति सोहेल क्रीम कलर की शेरवानी में दिख रहे हैं. एक्ट्रेस की इन फोटो पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता, मंदिरा बेदी से लेकर साउथ के स्टार्स कमेंट करके कपल को बधाई दे रहे हैं.

बता दें, एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर सीरियल 'शका लका बूम बूम' से लेकर बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म कोई मिल गया में काम किया था, जिससे उन्हें काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी. वहीं एक्ट्रेस साउथ की फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hansika Motwani, Hansika Motwani Instagram, Hansika Motwani Wedding, Hansika Motwani Wedding Photos, Hansika Motwani Film, Hansika Motwani Serial, Hansika Motwani Update, Sohail Khaturia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com