'लाहौर' में गुरु रंधावा
- 'तुम्हारी सुलु' में गा चुके हैं गाना
- 'हिंदी मीडियम' से बॉलीवुड में रखा था कदम
- कंगना रनोट भी नाच चुकी हैं उनकी धुन पर
नई दिल्ली:
विद्या बालन की फिल्म 'तुम्हारी सुलु' का 'बन जा तू मेरी रानी' सॉन्ग सुपरहिट रहा था. इस गाने को पंजाबी रॉक स्टार गुरु रंधावा ने गाया था. इस गाने को अभी तक तीन करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं. अभी यह गाना सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर सुना ही जा रहा है, इसी बीच गुरु अपनी नई पेशकश के साथ आ गए हैं. आज उन्होंने अपना नया सॉन्ग 'लाहौर' रिलीज कर दिया है. इस गाने में गुरु रॉकिंग अंदाज में दिख रहे हैं, और शानदार कार में बैठकर अपनी महबूबा को ढूंढ रहे हैं. इस गाने को खूबसूरत लोकेशंस पर शूट किया गया है. जाहिर है पंजाबी गानों का टारगेट ऑडियंस यूथ रहता है तो इसमें यूथ ओरियंटेड हर मसाला है.
Youtube पर 'गालियों' की वजह से छाया हुआ है यह पंजाबी रॉक स्टार, Video हुआ Viral
गुरु रंधावा का जन्म पंजाब के गुरदासपुर में हुआ है और उनके 'गबरू', 'सूट', 'पटोला' और 'फैशन' जैसे सॉन्ग सुपरहिट रहे हैं. यही नहीं, उन्होंने आईपीएल के उद्घाटन मौके पर भी गाना गाया था.
'हिंदी मीडियम' बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म थी. इरफान खान की इस फिल्म में उनके सॉन्ग 'सूट' को लिया गया था.
Viral हुआ Bigg Boss की इस कंटेस्टेंट का Video, पंजाबी सिंगर के साथ फरमा रही हैं इश्क
जिसके बाद उनका' 'तुम्हारी सुलु' का 'बन जा तू मेरी रानी' रिलीज हुआ था. कंगना रनोट की सिमरन में भी उनका गाना सुनाई दिया था. गुरु के गाने यूथ के बीच काफी पॉपुलर हैं और डाउन टू अर्थ शख्सियत के मालिक गुरु ज्यादा ताम-झाम में यकीन नहीं करते हैं, और मेहनत को ही अपना मूल मंत्र मानते हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Guru Randhawa, Vidya Balan