विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2015

एमएसजी को हरी झंडी, 13 फरवरी को हरियाणा में होगी रिलीज

एमएसजी को हरी झंडी, 13 फरवरी को हरियाणा में होगी रिलीज
फाइल फोटो
चंडीगढ़:

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने फिल्म एमएसजी- मैसेंजर ऑफ गॉड पर रोक से इनकार कर दिया है। फिल्म में सिरसा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह मुख्य भूमिका में हैं।

याचिकाकर्ता के वकील नवीन सैनी ने मीडिया को बताया कि, 'न्यायिक खंडपीठ खुद फिल्म को देखेगी और तय करेगी कि क्या फिल्म का कोई नेगेटिव असर लोगों पर पड़ेगा। अधिवक्ता सैनी ने कहा, कोई भी फैसला सुनाने से पहले कोर्ट यह आश्वस्त करना चाहती है कि फिल्म का समाज कि शांति और अमन चैन पर क्या असर होता है।'

याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट के सामने सेंसर बोर्ड का वह आदेश भी रखा, जिसमें उसने फिल्म रिलीज होने पर कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका जताई थी। हाईकोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 3 मार्च तय करते हुए केंद्र सरकार, सेंसर बोर्ड और डेरा को नोटिस जारी किए हैं।

एमएसजी को पंजाब की बादल सरकार पहले ही बन्द कर चुकी है, लेकिन अब हाईकोर्ट की हरी झंडी के बाद फिल्म हरियाणा में भी 13 फरवरी को ही रिलीज हो सकेगी। हरियाणा में भी सिख संगत ने फिल्म की रिलीज पर ऐतराज जताया था। राज्य की विपक्षी पार्टी इंडियन नेशनल लोक दल ने भी फिल्म का विरोध किया है।

डेरा के प्रवक्ता ने हाईकोर्ट के रुख का स्वागत करते हुए कहा कि ट्रिब्यूनल के निर्देश के मुताबिक फिल्म में एडिट कर दी गई हैं। 11 या 12  फरवरी को फिल्म का भव्य प्रीमियर आयोजित होगा।

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट, एमएसजी, मैसेंजर ऑफ़ गॉड, मैसेंजर ऑफ़ गॉड पर रोक से इंकार, डेरा सच्चा सौदा, गुरमीत सिंह, Punjab And Haryana High Court, MSG, Messenger Of God, Messenger Of God Refused To Stop At, Dera Sacha Sauda, Gurmeet Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com