गोविंदा 90 के दशक के सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक थे. उनके डांस को टक्कर देने वाला उस दौर में दूसरा कोई सितारा नहीं था. गोविंदा की फिल्में तो पसंद की ही जाती थीं, उनके गाने और डांस की चर्चा उससे भी अधिक होती थी. चाहे हीरो नंबर वन हो या कुली नंबर 1 या साजन चले ससुराल इन सभी फिल्मों में गोविंदा ने अपने डांस का ऐसा जलवा दिखाया कि वह सच में बॉलीवुड के नंबर 1 डांसिंग स्टार बन गए. लेकिन 90 के दशक के पहले भी गोविंदा ने एक ऐसा गाना दिया था, जिसमें उनके डांस की खूब तारीफ हुई थी और ये गाना आज भी सोशल मीडिया पर वायरल है.
39 साल पुराना गाना
गोविंदा जब फिल्मों में नए-नए थे तब से ही उनके डांसिंग स्किल्स की चर्चा होते है. 1987 में उनकी फिल्म आई थी खुदगर्ज इस फिल्म का गाना 'आप के आ जाने से' बेहद पॉपुलर हुआ. आज भी ये गाना सोशल मीडिया पर छाया रहता है. इस पर लोग जमकर रील्स बनाते हैं. एक वक्त का पार्टी एंथम आज भी सोशल मीडिया का ट्रेंडिंग सॉन्ग है. इस गाने में गोविंदा और नीलम की सुपरहिट जोड़ी नजर आई थी.
'आप के आ जाने से' गाने में राजेश रोशन ने म्यूजिक दिया है, तो मोहम्मद अजीज और साधना सरगम ने इस खूबसूरत गीत को अपनी आवाज दी है. इस गाने को बहुत कम समय में बर्फबारी के बीच शूट किया गया था. गाने में गोविंदा और नीलम बर्फ से ढके पहाड़ पर डांस करते दिखते हैं. 39 साल बाद भी ये गाना डांस फ्लोर पर खूब बजता है.
फिल्म हिट होने के बाद राकेश रोशन ने मुंडवाया सिर
राकेश रोशन ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था. उन्होंने मन्नत मांगी की अगर फिल्म हिट रही तो वह सिर मुंडवा लेंगे. रिलीज के बाद फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और राकेश रोशन ने सिर मुंडवा लिया. फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा और जितेंद्र भी थे. नीलम वाला किरदार पहले श्रीदेवी को ऑफर हुआ था, लेकिन उनके मना करने के बाद ये नीलम को दिया गया. हालांकि फिल्म में गोविंदा और नीलम की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं