विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2019

'गदर' फिल्म के डायरेक्टर ने कश्मीर में जमीन की कीमतों पर किया Tweet, बोले- सुख बरसेगा अब...

'गदर (Gadar)' फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा (Anil Sharma) ने जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में अनुच्छेद 370 (Article 370) को लेकर ट्वीट किया है और जमीन की कीमतों को लेकर यह बात कही है.

'गदर' फिल्म के डायरेक्टर ने कश्मीर में जमीन की कीमतों पर किया Tweet, बोले- सुख बरसेगा अब...
जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) की कीमतों को लेकर अनिल शर्मा ने किया ट्वीट
  • अनिल शर्मा का ट्वीट हुआ वायरल
  • जम्मू-कश्मीर में जमीन की कीमतों पर किया ट्वीट
  • बताया- कश्मीर में आएगी खुशहाली
नई दिल्ली:

जब से जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) से अनुच्छेद 370 (Article 370) को हटाया गया है, सोशल मीडिया पर लगातार रिएक्शन आ रहे हैं. अब बॉलीवुड में सुपरहिट फिल्म 'गदर (Gadar)' देने वाले डायरेक्टर अनिल शर्मा (Anil Sharma) ने भी जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में अनुच्छेद 370 (Article 370) को लेकर ट्वीट किया है और अनिल शर्मा का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है. अनिल शर्मा ने कश्मीर में जमीन की कीमतों को लेकर ट्वीट किया है और राज्य में अनुच्छेद 370 हटने से समृद्धि आने की बात भी कही है. 

कपिल शर्मा की राह में रोड़ा बनेंगी अर्चना पूरन सिंह, वीडियो में हुआ खुलासा

TikTok Top 5 Bhojpuri Video: आम्रपाली दुबे और निरहुआ को भारी पड़ा रोमांस, Video में सच आया सामने

जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) से अनुच्छेद 370 (Article 370) हटने और कश्मीर में जमीन की कीमतें बढ़ने पर अनिल शर्मा ने ट्वीट कियाः 'आप कश्मीरी हैं. 370 के हटने से आप क्रोध में भर जाते हैं. फिर शाम को आपकी पत्नी, बेटा बताता है कि हम करोड़पति हो गए. जो जमीन कल तक 50 लाख की थी एक करोड़ रुपये की हो गई, आप समझ नहीं पाते आप अलगाववादियों का सपोर्ट करें या विरोध, इंसानी फितरत सुख की समर्थक है. तो सुख बरसेगा अब. जय हिंद...'

नोरा फतेही की ऐसी अदाएं देखकर उड़ जाएंगे होश, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है Video

जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) से अनुच्छेद 370 (Article 370) हटने पर ट्वीट करने वाले अनिल शर्मा बॉलीवुड के नामी डायरेक्टर हैं जिन्होंने धर्मेंद्र और सनी देओल के साथ कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. अनिल शर्मा ने धर्मेंद्र के साथ 'तहलका', 'हुकूमत' जैसी फिल्में दी हैं जबकि उन्होंने सनी देओल के साथ 'गदर: एक प्रेम कथा' और 'अपने' जैसी फिल्में बनाई हैं. अनिल शर्मा का जम्मू-कश्मीर का ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu And Kashmir, Land Rates In Kashmir, Article 370, Gadar Ek Prem Katha, Anil Sharma, Bollywood Director Anil Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com