विज्ञापन

10 करोड़ के बजट में 7 दिन में कमाए 100 करोड़, सिनेमाघरों के बाहर लगी लाइनें

सिनेमाघरों के बाहर लाइनें लगना और उस फिल्म के लिए जिसमें कोई बड़ा स्टार नहीं, जिसका धमाकेदार प्रचार नहीं और जिसका बजट बड़ा नहीं. लेकिन ये चमत्कार साउथ में हो चुका है. पढ़ें डिटेल्स.

10 करोड़ के बजट में 7 दिन में कमाए 100 करोड़, सिनेमाघरों के बाहर लगी लाइनें
10 करोड़ में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कर दी बल्ले-बल्ले, सिनेमाघरों के आगे लगी लाइनें
नई दिल्ली:

कहानी में दम हो तो फिर क्या स्टार और क्या बजट. ऐसा ही मलयालम सिनेमा की नई सनसनी बनी फिल्म 'वाज्हा 2: बायोपिक ऑफ अ बिलियन ब्रोज' बॉक्स ऑफिस पर लगातार तहलका मचाकर कर रही है. सोशल मीडिया सेंसेशन हाशिर एच की यह फिल्म रिलीज के सिर्फ सात दिन में ही में वर्ल्डवाइड 100 करोड़ की शानदार कमाई कर चुकी है. इसका हर दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन टिका हुआ है और दिलचस्प यह है कि वीक डे में भी यह अच्छा प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हट रही है.

फिल्म के निर्देशक साविन एस.ए. ने युवाओं की दोस्ती, स्कूल लाइफ की मस्ती और जिंदगी की सच्ची चुनौतियों को बेहद रोचक अंदाज में पेश किया है. मुख्य भूमिकाओं में हाशिर, एलन बिन सिराज, अजिन जॉय और विनायक वी हैं. चार दोस्तों की कहानी, जिन्हें ‘लूजर्स' और ‘ट्रबलमेकर्स' समझा जाता था, स्क्रीन पर इतनी रिलेटेबल और इमोशनल तरीके से दिखाई गई है कि दर्शक खुद को इन ‘बिलियन ब्रोज' से जोड़ ले रहे हैं.

बॉक्स ऑफिस पर जलवा

फिल्म की लोकप्रियता को इसी बात से समझा जा सकता है कि इसे देखने के लिए थिएटर्स के आगे लाइनें लग रही हैं और इसे देखने वालो में हर उम्र के लोग हैं. छह दिन का वाज्हा का डॉमेस्टिक कलेक्शन अब 40.20 करोड़ पहुंच चुका है, जबकि वर्ल्डवाइड यह आंकड़ा 91.46 करोड़ को पार कर चुका है. सातवें दिन फिल्म ने 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया है. केरल में फिल्म का जलवा सबसे ज्यादा है. फिल्म का बजट लगभग 10 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. फिल्म की सबसे बड़ी ताकत पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ है. हाशिर और गैंग की केमिस्ट्री कमाल की बताई जा रही है. 

यह भी पढ़ें: परेश रावल ने किया 'धुरंधर 2' रिव्यू, बोले- 'चार घंटे की फिल्म, फिर भी नो बोरियत'

IMDb पर भी शानदार रेटिंग

IMDb यूजर्स ने फिल्म को 8.5/10 की रेटिंग दी है. कई रिव्यूज में एक्टरों के परफॉर्मेंस की तारीफ की गई है. यूजर्स लिख रहे हैं, 'यह सिर्फ कॉमेडी नहीं, बल्कि दोस्ती और जिंदगी की सच्ची कहानी है. हाशिर, एलन, अजिन और विनायक ने दिल जीत लिया.' अगर धुरंधर 2 की रेटिंग की बात करें तो उसे भी 8.5 करोड़ रुपये की रेटिंग मिली है. 

वाज्हा के पहले पार्ट ने की कितनी कमाई

‘वाज्हा' सीरीज की पहली फिल्म को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन सीक्वल ने उसे पीछे छोड़ दिया है. पहले पार्ट ने 4 करोड़ के बजट में लगभग 38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. 

आज जहां सिनेमा सिर्फ बजट और भव्य कहानियों तक सिमटता जा रहा है, ऐसे में वाज्हा ने साबित किया है कि अगर कॉन्टेंट और उसे पेश करने वाले में दम होगा तो बाकी चीजें अपने आप से बेमायने हो जाएंगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaazha 2 Biopic Of A Billion Bros, Vaazha 2 Box Office Collection Day 6, Vaazha 2 Biopic Of A Billion Bros Box Office Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com