विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2024

साल 2024 की पहली छमाही में बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों ने कमाए 5000 करोड़ रुपये, बॉलीवुड नहीं साउथ की इस इंडस्ट्री ने मारी बाजी

साल 2024 की पहली छमाही सिनेमा के लिए कैसी रही है, इसकी रिपोर्ट आ गई है. अभी तक भारतीय सिनेमा ने कुल 5000 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, लेकिन बॉलीवुड से आगे निकल गई साउथ की ये इंडस्ट्री.

साल 2024 की पहली छमाही में बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों ने कमाए 5000 करोड़ रुपये, बॉलीवुड नहीं साउथ की इस इंडस्ट्री ने मारी बाजी
सिनेमा 2024 की पहली छमाही की रिपोर्ट
नई दिल्ली:

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए कमाई के मामले में यह साल काफी अच्छा साबित होने वाला है. इस साल की पहली छमाही में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करते हुए फिल्में करीब 5 हजार करोड़ रुपये छाप चुकी है. फिल्मों के कलेक्शन को लेकर ऑरमैक्स मीडिया की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मलयालम सिनेमा ने हिंदी सिनेमा को पीछे छोड़ दिया है. साल 2024 के अगले छमाही में भी कई बड़ी फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार है. उम्मीद जताई रही है कि इन फिल्मों के कलेक्शन के दम पर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री कमाई के मामले में पिछले साल से आगे निकल जाएगी.

पिछले साल से तीन गुना ज्यादा कमाई
ऑरमैक्स मीडिया के 'द इंडिया बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: जनवरी-जून 2024' के मुताबिक, 2024 में जनवरी से जून तक रिलीज फिल्मों ने जबरदस्त कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर करीब 5 हजार करोड़ रुपये का घरेलू कलेक्शन किया है. यह कलेक्शन पिछले साल के मुकाबले तीन गुना ज्यादा है.

कल्कि 2898 एडी ने की सबसे ज्यादा कमाई
बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन, साउथ सुपरस्टार प्रभास कुमार और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जैसे बड़े सितारों से सजी फिल्म कल्कि 2898 एडी बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचा रही है. यह 2024 के पहले छमाही में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. पहले छमाही के कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का 15 प्रतिशत हिस्सा फिल्म ने अकेले कमाया है.

हिंदी से आगे निकला मलयालम सिनेमा
ऑरमैक्स मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मलयालम सिनेमा ने कलेक्शन के मामले में हिंदी सिनेमा को पीछे छोड़ दिया है. पिछले साल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 5 प्रतिशत की हिस्सेदारी के मुकाबले इस बार मलयालम सिनेमा की हिस्सेदारी बढ़कर 15 प्रतिशत हो गई है. इस साल के पहले छमाही में ही मलयालम फिल्म इंडस्ट्री ने 2023 से ज्यादा कमाई कर ली है.

दूसरे छमाही में रिलीज के लिए तैयार है बड़ी फिल्में
पिछले साल की तरह इस साल के दूसरी छमाही में भी कई बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार है. पुष्पा 2: द रूल, स्त्री 2, सिंघम अगेन, देवरा और द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम जैसी बड़ी फिल्मों के रिलीज से इस साल का कुल बॉक्स ऑफिक्स कलेक्शन 2023 के पार जाने की उम्मीद जताई जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Cinema Half Yearly Report 2024, Indian Cinema Half Yearly Report, Bollywood, Malayalam Cinema, Kalki 2898 AD
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com