हिंदी सिनेमा में कई फिल्में ऐसी भी रही हैं, जो कब आई और कब गई, किसी को नहीं मालूम. ऐसे में सिनेप्रेमियों से कई अच्छी-अच्छी फिल्में मिस हो गईं. इस में एक गुजरे जमाने की फिल्म है 'तस्वीर', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. इस फिल्म में उस शानदार अभिनेत्री को देखा गया था, जो अपनी आखिरी सांस तक सिनेमा से जुड़ी रही थीं. साल 1943 में रिलीज हुई इस फिल्म को नजम नकवी ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में तीन एक्ट्रेस ने बखूबी काम किया था, जिसमें एक नाम अभिनेत्री दुर्गा खोटे का भी है. इस तस्वीर में आप दुर्गा खोटे के जवानी के दिनों को देख सकते हैं.
कौन हैं ये तीन अभिनेत्रियां
यह तस्वीर बहुत ही खास नजर आती है, क्योंकि ये तस्वीर साल 1943 में आई फिल्म तस्वीर की है. इस तस्वीर में फिल्म की तीनों अभिनेत्रियां दुर्गा खोटे (सबसे ऊपर) अजूरी (मध्य में) और स्वर्णलता (सबसे नीचे) नजर आ रही हैं. 40 और 50 के दशक में ये तीनों अभिनेत्रियां फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हुआ करती थीं. इस फिल्म को नजम नकवी ने डायरेक्ट किया था. फिल्म की लीड एक्ट्रेस दुर्गा खोटे थीं. फिल्म की अन्य स्टारकास्ट में डेविड अब्राहम और मोतीलाल भी थे. यह फिल्म 5 फरवरी 1943 को रिलीज हुई थी. फिल्म तस्वीर का रनटाइम 1.52 घंटे का था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फिल्म की स्टारकास्ट
तस्वीर एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें एक डॉक्टर (डेविड अब्राहम) और उसकी पत्नी (दुर्गा खोटे) और खूबसूरत किशोरी (स्वर्णलता) की कहानी है, यह किशोरी उस समय इस जोड़े से मिलती है, जब उसका कुत्ता डॉक्टर का पीछा करता है. बता दें, इस फिल्म की सभी मुख्य स्टार कास्ट आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन इनकी फिल्में और इनकी अदायगी आज भी लोगों के बीच पॉपुलर है. वहीं, सबसे ज्यादा लोग एक्ट्रेस दुर्गा खोटे से वाकिफ हैं, जिन्होंने अमर ज्योति, मुगल ए आजम और विदाई जैसी फिल्मों में काम किया है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं