अपनी वेब सीरीज फ्रीडम एट मिडनाइट को लेकर चर्चा में रहे फिल्म मेकर निखिल आडवानी ने एनडीटीवी से बात की और अपनी वेब सीरीज के मेन किरदारों को लेकर ऐसी बात कह दी कि आप सोच भी नहीं सकते कि भारत की इतिहास के ऐसे किरदारों को कोई फिल्म से कैसे जोड़ सकता है और वो भी एक क्लासिक फिल्म के किरदारों के साथ. हालांकि निखिल ने अपनी बात रखी बताया कि किस तरह उनकी वेब सीरीज लोगों को पसंद आ रही है और वो अपने काम को मिल रहे रिएक्शन से हैरान हैं.
जब निखिल से पूछा गया कि उनकी फिल्म को किस तरह का रिस्पॉन्स मिल रहा है तो उन्होंने बताया, मुझे कई ऐसे लोग मिले जिन्होंने सीरीज के दो एपिसोड देखे, किसीने चार एपिसोड देखे. वो मुझसे आकर कह रहे हैं हमें ये सीरीज पूरी करनी है. देखकर अच्छा लग रहा है कि सीरीज को इतना प्यार मिल रहा है. निखिल ने अपनी सीरीज के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी टीम से कहा था कि नेहरू जी और सरदार पटेल जय और वीरू की तरह हैं और जिन्नाह गब्बर. निखिल का एक एग्जाम्पल समझना चाहते हैं तो आप सीरीज देखकर इसका अंदाजा लगा सकते हैं. बता दें कि इन दिनों गोवा में IFFI चल रहा है. निखिल आडवानी यहां शामिल होने पहुंचे हुए हैं और इसी कार्यक्रम में उन्होंने एनडीटीवी से खास बातचीत की. आप इस सीरीज को सोनी लिव पर देख सकते हैं. अगर आप इस तरह का कंटेंट पसंद करते हैं तो ये आपको पसंद आ सकती है.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं