Fanney Khan के सीन में ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव
नई दिल्ली:
ऐश्वर्या राय बच्चन, अनिल कपूर और राजकुमार राव जैसे दिग्गज स्टार्स आगामी फिल्म 'फन्ने खां (Fanney Khan)' में साथ नजर आने वाले हैं. फिल्म के ट्रेलर से लेकर गानों को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है. इसी बीच मेकर्स ने 'फन्ने खां' का मेकिंग वीडियो जारी किया है, जिसमें ये तीनों सितारे बेहतरीन अदायकी दिखाते नजर आ रहे हैं.
शिल्पा शेट्टी ने पहले खोले सलमान खान के बटन, फिर बोलीं- इसे बंद ही कर दो और फिर...देखें वीडियो
'फन्ने खां' में अनिल कपूर ने सिंगर बनने का सपना रखने वाली बेटी के पिता का किरदार निभाया हैं. ऐश्वर्या राय सिंगर बेबी सिंह का कैरेक्टर प्ले कर रही हैं. वहीं, राजकुमार राव फिल्म में अधीर नाम के आदमी के किरदार में दिखेंगे. फिल्म के एक सीन में अनिल कपूर और राजकुमार राव, ऐश्वर्या को किडनैप करते हैं. किडनैपिंग के बाद राजकुमार राव उनसे ही पूछते हैं कि जो हमने किडनैपिंग की है, उसके लिए पैसे किससे मांगने हैं. इसपर ऐश्वर्या कहती हैं- कितने पैसे चाहिए. बड़ी मासूमियत से राजकुमार जवाब देते हैं, आपको जो भी ठीक ठाक लगे दे दो. राजकुमार की बातें सुन अनिल कपूर गुस्साते हुए बोलते हैं, किडनैपिंग के पैसे मांग रहा है या चंदा...
देखें, Fanney Khan का मेकिंग वीडियो...
बता दें कि अतुल मांजरेकर द्वारा निर्देशित, 'फन्ने खां' में अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय की जोड़ी 'ताल' के बाद एक बार फिर स्क्रीन पर नजर आएगी. म्यूजिकल कॉमेडी 'फन्ने खां' एक पिता की कहानी है जो अपनी महत्वाकांक्षी सिंगर बेटी का सपना पूरा करना चाहता है.
Fanney Khan: एक्टिंग नहीं म्यूजिक के भी शौकीन हैं अनिल कपूर, 12 की उम्र में कर दिखाया था ये कारनामा
देखें, Fanney Khan का ट्रेलर...
'जवां है मोहब्बत...' पर ऐसे थिरकीं ऐश्वर्या राय, एक करोड़ बार देखा गया Video
ऐश्वर्या राय बच्चन इस फिल्म में सिंगिंग सेंसेशन की भूमिका में नजर आएंगी. वहीं, अभिनेता राजकुमार राव फिल्म में ऐश्वर्या के प्रेमी का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे. गुलशन कुमार द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म टी-सीरीज और आरओएमपी फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तहत बनी है. 'फन्ने खां' 3 अगस्त को रिलीज होगी.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Fanney Khan, Aishwarya Rai, Rajkummar Rao, Anil Kapoor