बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम (Elli Avram) भले ही कुछ ही फिल्में की है लेकिन उन्होंने काफी कम समय में अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बना ली है. और यही वजह है कि जब भी एली अवराम (Elli Avram) अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटो और वीडियो शेयर करती हैं वह सोशल मीडिया पर वायरल होने लगती है. हाल ही में एली (Elli Avram) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके पैर में गंभीर चोट लगी है लेकिन एली बिना हार माने डांस की प्रैक्टिस करती हुई नजर आ रही हैं. सिर्फ इतना ही नहीं एक्ट्रेस चोट लगे पैर में टेप बांधकर- बांधकर डांस कर रही हैं. आगे इस वीडियो में एली पैर में टेप बांधते हुए कहती है कि देखो क्या- क्या करना पड़ता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एली अवराम (Elli Avram) ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मुझे यह तरीका सलमान युसुफ ने बताया है कि अगर पैर में ऐसी चोट लग जाए तो टेफ बांध लो नहीं तो घाव और बढ़ जाएगा. आपको बता दें एली और सलमान जल्द ही Fidaai चैलेंज में नजर आने वाले हैं. इस चैलेंज के दौरान दोनों साथ में डांस करते नजर आएंगे.
एली अवराम (Elli Avram) का जन्म स्वीडन के स्टॉकहोम में हुआ है. एली अवराम अब मुंबई में रहती हैं और बॉलीवुड में समय-समय पर नजर आती रहती हैं. बिग बॉस एली अवराम का बड़ा ब्रेक माना जाता है. हालांकि वे कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के साथ 'किस किस को प्यार करूं' फिल्म में नजर आ चुकी हैं. एली अवराम की पहली बॉलीवुड फिल्म मनीष पॉल के साथ 'मिकी वायरस' थी. एली अवराम इसके अलावा भी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. एली को आखिरी बार 'मलंग' में देखा गया था। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है, जबकि फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, कुणाल खेमू, दिशा पटानी और अनिल कपूर प्रमुख भूमिकाओं में थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं