विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2017

Elle Magazine की कवर पर दिखीं आलिया भट्ट, लुक देखकर आप भी कहेंगे WOW

बॉलीवुड की यंगेस्ट एक्ट्रेस में एक आलिया भट्ट दिसंबर महीने में 'ऐली मैग्जिन' की कवर फोटो में दिखेंगी.

Elle Magazine की कवर पर दिखीं आलिया भट्ट, लुक देखकर आप भी कहेंगे WOW
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट
  • ऐली मैगजीन की कवर पर आलिया भट्ट
  • डिफरेंड लुक में दिखीं आलिया
  • उनकी अगली फिल्म होगी 'राजी'
नई दिल्ली: बॉलीवुड की यंगेस्ट एक्ट्रेस में एक आलिया भट्ट दिसंबर महीने में 'ऐली मैगजीन' की कवर फोटो में दिखेंगी. मैगजीन की 21 एनिवर्सिरी पर आलिया भट्ट को कवर फोटो के लिए चुना गया है. इस कवर फोटो में आलिया भट्ट बेहद ही डिफरेंट लुक में नजर आ रही हैं. उन्होंने ब्वॉय कट कराया हुआ है और व्हाइट कलर के फेदर कपड़ों में नजर आ रही हैं. इस बार मैगजीन के नीचे बड़े अक्षरों में 'डिस्को ड्रिम्स - फेदर ड्रेसेज, डायमंड इयरिंग, शाइनी शूज, मेटैलिक पैंट्स' लिखा हुआ है. कवर मैगजीन यह भी लिखा है कि 'आलिया भट्ट ने खुद को भविष्य के लिए एक लेटर लिखा है.'  फिलहाल उन्होंने लेटर में क्या लिखा है यह तो मैगजीन के आने के बाद ही पता चलेगा.

पढ़ें: विक्की कौशल के साथ पहाड़ों के बीच दिखीं आलिया भट्ट, दी 'राजी' से जुड़ी यह खास जानकारी

बता दें कि आलिया अपनी आगामी फिल्म 'राजी' के लिए शूटिंग कर रहीं हैं. मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शूटिंग जम्मू-कश्मीर हुई है. 'राजी' में आलिया भट्ट कश्‍मीरी लड़की और पाकिस्‍तानी बहू के किरदार में दिखेंगी, जोकि पाकिस्तानी आर्मी ऑफिसर से शादी करेंगी.

VIDEO: इच्छा शक्ति से ही कामयाबी पायी जा सकती है- आलिया भट्ट


इस फिल्म में आलिया भट्ट की जोड़ी पहली बार विक्की कौशल के साथ जमने वाली है. सोशल मीडिया और खासकर इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहने वाली आलिया ने इस फिल्म से जुड़ी फोटोज अक्सर शेयर करती रहती हैं. यह फिल्म अगले साल मई 2018 में आने की उम्मीद है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Elle Magazine, Alia Bhatt, Raazi, Disco Dreams, Bollywood, Bollywood Actress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com