मामी के नाम से मुंबई में होने वाला मुंबई फिल्म फेस्टिवल बंद होने की कगार पर खड़ा है और इसे जिंदा रखने की कोशिश में लगे हैं इंडस्ट्री के कई फिल्मकार।
पिछले 15 सालों से चले आ रहे इस महोत्सव के पास इस साल कोई स्पॉन्सर नहीं है, लिहाजा यह महोत्सव बंद होने की कगार पर खड़ा था। हालांकि राहत की बात यह है कि अब बॉलीवुड इसे जिंदा करने की कोशिश में जुट गया है।
इस फेस्टिवल को आयोजित कराने में श्याम बेनेगल की अहम भूमिका रही है। श्याम बेनेगल ने बताया कि पिछले पांच सालों से सिर्फ एक ही स्पॉन्स था, जिसने इस साल हाथ खींच लिया। ऐसे में इस महोत्सव का आयोजन मुश्किल हो गया था, लेकिन खुशी की बात यह है की विधु विनोद चोपड़ा और राजू हिरानी जैसे फिल्मकार मामी को जिंदा रखने में हमारी मदद कर रहे हैं।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मामी फेस्टिवल का खर्च करीब 5 करोड़ रुपये का है, जिसमें जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने 60 लाख का योगदान दिया है और विधु विनोद चोपड़ा भी 60 लाख रुपये की सहायता दे रहे हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट पर मामी के स्पॉन्सर की खबर आने के बाद कुछ और भी लोग मदद को आगे आए हैं, जिससे उम्मीद है की 17 तारीख तक महोत्सव के लिए पैसों का इंतजाम हो जाएगा।
फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा का कहना है कि ऐसे महोत्सव होने चाहिए और इन्हें जिंदा रखना चाहिए, ताकि यहां युवाओं को मुख्तलिफ सिनेमा देखने का मौका मिले, जिससे नए फिल्मकार अच्छा सिनेमा बनाना सीख सकेंगे। विधु ने कहा कि हमने भी ऐसे महोत्सवों से सीखा है, इसलिए हमारी जिम्मेदारी है कि हम युवाओं के लिए कुछ करें और इसलिए हम मामी से जुड़े हैं।
श्याम बेनेगल के मुताबिक अगर बड़े सितारे और बड़े निर्माता निर्देशक मामी से जुड़ेंगे तो यह कभी बंद नहीं होगा, क्योंकि सितारों की वजह से स्पॉन्सर्स जुड़ते हैं। मामी फेस्टिवल में दुनिया भर की अच्छी फिल्में दिखाई जाती हैं, जिससे कई युवा फिल्मकार प्रेरणा लेते हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं