विज्ञापन

इंग्लिश पॉप से इंस्पायर्ड था दिव्या भारती का ये सुपरहिट गाना, 34 साल से नहीं खोई चमक, घर-घर में आज भी गूंजती है साधना सरगम की आवाज

दिव्या भारती ने 90 के दशक की कई हिट फिल्मों में काम किया. उनके सभी गाने भी हिट रहे. आज हम आपको उनको एक ऐसे फेमस गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी धुन एक अंग्रेजी गाने से ली गई थी और यह गाना उनके सबसे पॉपुलर गानों में से एक बन गया.

इंग्लिश पॉप से इंस्पायर्ड था दिव्या भारती का ये सुपरहिट गाना, 34 साल से नहीं खोई चमक, घर-घर में आज भी गूंजती है साधना सरगम की आवाज
दिव्या भारती का यह हिट गाना है इंग्लिश ट्रैक से इंस्पायर्ड

90 के दशक का दौर हिंदी सिनेमा के लिए सुनहरे संगीत का दौर माना जाता है. उस समय रिलीज हुए कई गाने आज भी पार्टियों, शादियों और स्टेज शो की पहली पसंद बने हुए हैं. इन्हीं सदाबहार गीतों में फिल्म ‘विश्वात्मा' का सुपरहिट ट्रैक ‘सात समंदर पार' भी शामिल है. इस गाने ने रिलीज होते ही ऐसी लोकप्रियता हासिल की कि दिव्या भारती रातोंरात युवाओं की पसंदीदा स्टार बन गईं. दमदार म्यूजिक, एनर्जेटिक डांस और आकर्षक लोकेशन ने इस गीत को अलग पहचान दी. हालांकि, इस गाने से जुड़ा एक ऐसा दिलचस्प सच भी है, जिसके बारे में आज भी बहुत कम लोग जानते हैं. जिस धुन पर पूरा देश झूमा था, उसकी प्रेरणा एक पहले से मौजूद इंग्लिश पॉप ट्रैक से ली गई थी.

इंग्लिश पॉप ट्रैक से जुड़ा था ‘सात समंदर पार' का कनेक्शन

साल 1992 में रिलीज हुई ‘विश्वात्मा' उस दौर की चर्चित फिल्मों में शामिल रही. फिल्म में सनी देओल, दिव्या भारती, नसीरुद्दीन शाह, चंकी पांडे और अमरीश पुरी जैसे कलाकार नजर आए थे. हालांकि फिल्म की सफलता से ज्यादा चर्चा इसके गानों ने बटोरी. खासतौर पर ‘सात समंदर पार' हर उम्र के लोगों की जुबान पर चढ़ गया.

दिलचस्प बात यह है कि इस गाने की धुन पूरी तरह मौलिक नहीं थी. इसकी ट्यून का कनेक्शन इंग्लिश पॉप जोड़ी Pet Shop Boys के 1987 में रिलीज हुए मशहूर ट्रैक ‘Heart' से माना जाता है. यही वजह है कि संगीत प्रेमियों के बीच यह गाना अक्सर बॉलीवुड के उन चर्चित गीतों में गिना जाता है, जिनकी धुन विदेशी संगीत से प्रेरित बताई जाती है.

केन्या में हुई थी शूटिंग, दिव्या भारती ने जीत लिया था दिल

‘सात समंदर पार' सिर्फ अपने संगीत की वजह से ही नहीं, बल्कि भव्य फिल्मांकन के कारण भी याद किया जाता है. उस दौर में विदेशी लोकेशन पर गानों की शूटिंग कम देखने को मिलती थी, लेकिन निर्माता-निर्देशक ने इस गीत को केन्या के नैरोबी स्थित मशहूर बबल्स डिस्कोथेक में फिल्माया. रंग-बिरंगी लाइट्स, शानदार सेटअप और दिव्या भारती की शानदार स्क्रीन प्रेजेंस ने इस गाने को और भी खास बना दिया.

यह भी पढ़ें: सोनू निगम का 29 साल पुराना वो गाना, शाहरुख खान को नहीं आया था पसंद, एयरपोर्ट जाते-जाते हुई शूटिंग, आज है SRK का सबसे फेमस सॉन्ग

इस गीत को साधना सरगम ने अपनी आवाज दी थी, जबकि दिव्या भारती के जोशीले डांस और एक्सप्रेशन ने इसे यादगार बना दिया. रिलीज के तीन दशक से ज्यादा समय बाद भी ‘सात समंदर पार' पार्टियों, डांस परफॉर्मेंस और सोशल मीडिया रील्स में बराबर सुनाई देता है. यही वजह है कि यह गाना आज भी 90 के दशक के सबसे आइकॉनिक बॉलीवुड गीतों की सूची में अपनी मजबूत जगह बनाए हुए है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Divya Bharti, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com