विज्ञापन
This Article is From Feb 15, 2020

Disha Patani ने टाइगर श्रॉफ की तरह यूं मारी बैक फ्लिप, Video हो गया वायरल

दिशा पटानी (Disha Patani) का यह धाकड़ वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Also Read in
Disha Patani ने टाइगर श्रॉफ की तरह यूं मारी बैक फ्लिप, Video हो गया वायरल
दिशा पटानी (Disha Patani) का वीडियो वायरल
  • दिशा पटानी का वीडियो हुआ वायरल
  • टाइगर श्रॉफ की तरह मारी बैक फ्लिप
  • खूब देखा जा रहा है दिशा पटानी का वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) फिल्मों के साथ-साथ अपने सोशल मीडिया पोस्ट से भी सुर्खियों में रहती हैं. वो नियमित अंतराल पर अपने इवेंट्स के वीडियो शेयर करती रहती हैं. दिशा पटानी (Disha Patani Video) को बेहतरीन डांस के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी जाना जाता है. उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक जिम वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो अपने खास दोस्त और बॉलीवुड के नए एक्शन किंग टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की ही तरह फ्लिप मारती दिख रही हैं.

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव Bigg Boss 13 के फिनाले में सलमान खान संग करेंगे परफॉर्म

दिशा पटानी (Disha Patani) के इस वीडियो को 13 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. उनके वीडियो पर फैन्स कमेंट के जरिए रिएक्शन भी दे रहे हैं. उन्होंने अपने जिम वीडियो को कुछ ही घंटे पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. बता दें कि दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ के फिटनेस वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल होते हैं. दोनों को ही बॉलीवुड में सबसे फिट कलाकारों में से माना जाता है. 

Bigg Boss 13: फिनाले से पहले शहनाज गिल का Video वायरल, सिद्धार्थ शुक्ला को यूं सिखाई पंजाबी

दिशा पटानी (Disha Patani) के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में फिल्‍म 'मलंग' में देखा गया, जिसमें उनके साथ एक्‍टर आदित्‍य रॉय कपूर , अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी थे. इन दिनों दिशा अपनी आने वाली फिल्‍म 'राधे' की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्‍म में वो सलमान खान के साथ नजर आएंगी. बता दें कि यह सलमान खान के साथ उनकी दूसरी फिल्म होगी. इससे पहले वो 'भारत' में भी उनके साथ नजर आ चुकी हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें... 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Disha Patani, Disha Patani Video, Disha Patani Stunt Video, Tiger Shroff
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com