विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2019

दिशा पटानी ने स्टंट करते हुए खोया संतुलन, यूं गिरी उछलकर...देखें Video

दिशा पटानी (Disha Patani) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक्ट्रेस स्टंट करते हुए उछलकर गिर गईं.

दिशा पटानी ने स्टंट करते हुए खोया संतुलन, यूं गिरी उछलकर...देखें Video
दिशा पटानी (Disha Patani) का स्टंट वीडियो हुआ वायरल
  • दिशा पटानी के साथ हुआ कुछ ऐसा
  • स्टंट करते वक्त उछलकर गिरीं
  • इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) अपनी फिटनेस और स्टंट के लिए खूब पहचानी जाती हैं. लेकिन इस बार उनको ये स्टंट महंगा साबित हुआ. दरअसल, एक्ट्रेस दिशा पटानी एक स्टंट करते हुए उछलकर गिर गईं, अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को खुद एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दिशा (Disha Patani) बैक फ्लिप की प्रैक्टिस कर रही थीं, लेकिन इसी दौरान वो उछलकर गिर गईं. बता दें इस हादसे में एक्ट्रेस को कोई चोट नहीं आई है. लेकिन सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो खूब देखा जा रहा है.

पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर आमिर खान का ट्वीट हुआ वायरल, कही ये बात


अपने इस स्टंट वीडियो को फैन्स के साथ शेयर करते हुए दिशा पटानी (Disha Patani) ने लिखा, 'सोमवार की सुबह ऐसी रही, इस गिरने को प्लीज अनदेखा करें क्योंकि अब भी सीख रही हूं.' एक्ट्रेस के इस कैप्शन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें कोई चोट नहीं आई है. लेकिन अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को लेकर फैन्स काफी परेशान हैं और वो लगातार उनके इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं. हाल ही में एक्ट्रेस का एक और स्टंट वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था. इस वीडियो में एक्ट्रेस मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) करती नजर आई थीं. 

kick starting the day

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'मलंग (Malang)' की शूटिंग के दौरान दिशा को स्टंट करते हुए चोट लग गई थी. एक्ट्रेस का इंजेक्शन लेते हुए वीडियो खूब वायरल हुआ था. 

प्रेग्नेंट एमी जैक्सन ने मंगेतर संग पूल में यूं किया इंजॉय, Photo हुईं वायरल

दिशा पटानी (Disha Patani) आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में नजर आईं थीं. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की सराहना हुई थी. 'भारत (Bharat)' में दिशा पटानी की भूमिका ने दर्शकों का भी खूब दिल जीता था. अब दिशा जल्द ही फिल्म 'मलंग (Malang)' से फैन्स का दिल चुराने वाली हैं. इस फिल्म में दिशा के साथ आदित्य रॉय कपूर भी लीड किरदार निभाते नजर आएंगे. फिल्म में अनिल कपूर (Anil Kapoor) और कुणाल भी हैं.

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Disha Patani Video Viral, Disha Patani, Disha Patani Video, Disha Patani Instagram, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com