31 मई 2013 को दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी (Yeh Jawaani Hai Deewani)' हुई रिलीज हुई थी. इस ब्लॉकबस्टर मूवी ने 31 मई 2026 को 13 साल पूरे कर लिए हैं. फिल्म को जितना पसंद किया गया, उतना ही प्यार इसके गानो को भी मिला. इसका होली वाला गाना 'बलम पिचकारी' का जादू तो ऐसा चला कि आज भी होली इस गाने के बिना अधूरी है. इस गाने में जहां होली की मस्ती है, वहीं दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की कमाल-धमाल केमिस्ट्री भी है. लेकिन इस गाने को लेकर कहा जाता है कि इसमें नजर आ रहे सितारों ने रूह अफजा और दूध को मिलाकर भांग की तरह पिया था. वहीं ये भी कहा गया कि दोनों एक्टर ने भांग पीकर शूटिंग की. आइए जानते हैं क्या है सच.
रणबीर ने बताया, भांग पी या रूह अफजा वाला दूध
2023 में रणबीार कपूर ने इंडियन आइडल 13 में बताया था, “ये जवानी है दीवानी (YJHD) की शूटिंग के उन 8 दिन में आदित्य रॉय कपूर, कल्कि, दीपिका और मैंने खूब मस्ती की हम सबसे छिपकर भांग पीते थे ताकि किसी को पता न चले.” रणबीर के मुताबिक, पूरी कास्ट ने असली भांग पीकर शूटिंग की थी, वो भी सबकी नजर बचाकर. इससे सेट पर माहौल और भी मजेदार हो गया. रणबीर कपूर ने बताया था कि शूटिंग के दौरान सब बहुत इरिटेटेड भी थे, लेकिन भांग वाली एनर्जी और दीपिका की पॉजिटिव वाइब्स ने पूरा सीन बचाया. वे इंडियन आइडल में अपनी फिल्म मैं झूठी तू मक्कार को प्रमोट करने आए थे.
यूट्यूब पर 50 करोड़ के पार
‘बलम पिचकारी' सॉन्ग को प्रीतम ने कंपोज किया था और अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा था. विशाल दादलानी और शाल्मली खोलगड़े ने गाया था. यूट्यूब पर ये गाना 50 करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है. फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के लिए ये सॉन्ग काफी टफ था. यूके के ब्राइटन बीच पर शूटिंग हो रही थी और शेड्यूल बहुत टाइट था. इस गानें में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर और कल्कि केकलैं नजर आए थे.
ये जवानी है दीवानी का बजट और कलेक्शन
‘ये जवानी है दीवानी' का प्रोडक्शन बजट 45 करोड़ रुपये था. फिल्म को बनाने में काफी खर्च आया क्योंकि इसे हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, कश्मीर, मुंबई और विदेश के ब्राइटन बीच (यूके) सहित कई खूबसूरत लोकेशन्स पर शूट किया गया. रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फीस भी बजट का बड़ा हिस्सा थी. रिलीज के बाद फिल्म ने भारत में लगभग 190 करोड़ (नेट) का कारोबार किया, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 326 करोड़ के आसपास पहुंच गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं