विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2026

Dhurandhar The Revenge: 'धुरंधर द रिवेंज' के पोस्टर में मेकर्स का बड़ा हिंट, नेटफ्लिक्स पर नहीं आएगी धुरंधर 2?

Dhurandhar The Revenge OTT: धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये कमाए और अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. लेकिन पोस्टर से ऐसा हिंट मिल गया है कि धुरंधर 2 नए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी. पढ़ें डिटेल्स.

Dhurandhar The Revenge: 'धुरंधर द रिवेंज' के पोस्टर में मेकर्स का बड़ा हिंट, नेटफ्लिक्स पर नहीं आएगी धुरंधर 2?
Dhurandhar The Revenge OTT: धुरंधर द रिवेंज किस ओटीटी पर होगी स्ट्रीम?

Dhurandhar The Revenge OTT: धुरंधर द रिवेंज उर्फ धुरंधर 2 का टीजर आज यानी 3 फरवरी को रिलीज हो रहा है. रणवीर सिहं की फिल्म पहले ही बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है. इस तरह इसने शाहरुख खान की जवान और पठान समेत छावा, स्त्री और एनिमल जैसी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को तोड़ डाला है. यही नहीं साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्म रही धुरंधर अब ओटीटी पर नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. नेटफ्लिक्स पर ये टॉप 10 में पहले नंबर पर है. ना सिर्फ भारत बल्कि पाकिस्ता में भी इस फिल्म का जलवा है. ये फिल्म पाकिस्तान में बैन थी.

धुरंधर द रिवेंज टीजर

धुरंधर द रिवेंज के टीजर एनाउंसमेंट को लेकर एक पोस्टर शेयर किया गया है जिसमें रणवीर सिंह का तूफानी अंदाज देखने को मिल रहा है. इस पोस्टर में लिखा है कि अब बिगाड़ने का वक्त आ गया है. यानी इस पार्ट में रणवीर सिंह का और भी खतरनाक अंदाज देखने को मिलेगा. उम्मीद जताई जा रही है कि आदित्य धर इसमें एक्शन को अलग ही लेवल पर लेकर जाएंगे. 

धुरंधर द रिवेंज ओटीटी

धुरंधर 2 के इस पोस्टर में मेकर्स ने एक ऐसा इशारा दे दिया है जिससे समझ आ गया है कि फिल्म का ओटीटी पर अगला पड़ाव कौन सा होगा. धुरंधर को फिलहाल नेटफ्लिक्स पर रिलीज गया है. लेकिन धुरंधर द रिवेंज संभवत: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नहीं आएगी क्योंकि इसके पोस्टर में जियो हॉटस्टार को लोगो नजर आ रहा है. इस तरह सोशल मीडिया यूजर्स ने अभी से कहना शुरू कर दिया है कि फिल्म नेटफ्लिक्स से जियो हॉटस्टार की झोली में जाने वाली है.

धुरंधर स्टार कास्ट

धुरंधर 2 साल 2025 में पांच दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, संजय दत्त और सारा अर्जुन नजर आए थे. फिल्म के गाने खूब पसंद किए गए और अक्षय खन्ना का रहमान  डकैत अवतार तो छा ही गया था. अब देखना यह है कि पार्ट 2 में कौन सा किरदार दिलों में उतरता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhurandhar The Revenge, Dhurandhar The Revenge OTT, Dhurandhar 2, Netflix
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com