विज्ञापन

अक्षय खन्ना में 'नैतिकता की कमी'? डायरेक्टर का आरोप, धुरंधर एक्टर की वजह से हुए पहली मूवी से बाहर!

धुरंधर एक्टर अक्षय खन्ना की फिल्म सेक्शन 375 को डायरेक्टर मनीष गुप्ता डायरेक्टर करने वाले थे, जिसका दावा उन्होंने किया है.

अक्षय खन्ना में 'नैतिकता की कमी'? डायरेक्टर का आरोप, धुरंधर एक्टर की वजह से हुए पहली मूवी से बाहर!
अक्षय खन्ना की सेक्शन 275 को डायरेक्ट करने वाले थे मनीष गुप्ता

धुरंधर एक्टर अक्षय खन्ना की दृश्यम 3 के कानूनी कॉन्ट्रोवर्सी के बीच फिल्ममेकर मनीष गुप्ता ने एक्टर के अनप्रोफेशनल बिहेवियर पर रिएक्शन दिया है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि सेक्शन 375 में मनीष गुप्ता के साथ अक्षय खन्ना ने काम किया था. वहीं 2019 की क्राइम थ्रिलर पर एक्टर ने अनप्रोफेशनल बिहेवियर पर दावा किया है. बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में उन्होंने 2017 के दिनों को याद किया. जब वह सेक्शन 375 के डायरेक्टर और राइटर थे. जबकि कुमार मंगत प्रोड्यूसर थे.

मनीष गुप्ता ने अक्षय खन्ना पर किया दावा

मनीष गुप्ता ने कहा, उनकी फीस (अक्षय खन्ना) 2 करोड़ रुपए फिक्स थी. उन्होंने 21 लाख रुपए एडवांस लिया और हमारे साथ कॉन्ट्रेक्ट साइन किया. लेकिन अचानक उन्होंने हमसे वादा की हुई डेट्स दूसरी फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' को दे दीं और उस फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन चले गए, जिससे मुझे और मेरी टीम को छह महीने तक बेकार इंतजार करना पड़ा!"

अक्षय खन्ना ने बढ़ा दी थी फीस

इसके बाद उन्होंने दावा किया कि जब अक्षय खन्ना विदेश से वापस लौटे तो 3.25 करोड़ फीस बढ़ाने की बात कही. डायरेक्टर ने दावा करते हुए कहा, वह फिल्म को पूरी तरह कंट्रोल करना चाहते थे और अपने मुताबिक सब चीज करना चाहते थे. हालांकि फिल्ममेकर कथित तौर पर अपनी बात पर टिके रहे, जिसके चलते डायरेक्टर अजय बहल को फिल्म दे दी गई.

मनीष गुप्ता की पहली फिल्म थी सेक्शन 375 

अपने प्रोजेक्ट से हटाए जाने पर मनीष गुप्ता ने कहा, प्रोड्यूसर कुमार मंगत ने एक्टर के अजीब बिहेवियर को सही करने की बजाय मुझे बली का बकरा बन दिया और फिल्म से मुझे हटा दिया. जबकि मैंने पूरी स्क्रिप्ट लिखी थी और मेरे प्री प्रोडक्शन में तीन साल की मेहनत को बंद कर दिया.

अक्षय खन्ना की एक्टिंग की तारीफ की

हालांकि बाद में लीगल एक्शन लेने की बात कहने पर मंगत ने कोर्ट सैटलमेंट कर लिया और मनीष गुप्ता को सोलो राइटर का क्रेडिट दिया. डायरेक्टर ने कहा, "आज, विडंबना है कि जब प्रोड्यूसर कुमार मंगत ने अजय देवगन स्टारर फिल्म दृश्यम 3 में अक्षय खन्ना के अनैतिक व्यवहार का खामियाजा भुगता तो उन्होंने अक्षय के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की." हालांकि फिल्ममेकर ने एक्टर की एक्टिंग की तारीफ करते हुए कहा, "अक्षय इसमें कोई शक नहीं कि एक शानदार एक्टर हैं." लेकिन उन्होंने उनकी 'नैतिकता की कमी' की ओर भी इशारा किया और कहा कि 'सेक्शन 375' अक्षय की "एक दशक की गुमनामी के बाद वापसी वाली फिल्म" थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhurandhar, Akshaye Khanna, Manish Gupta, Manish Gupta Movie, Section 375
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com