विज्ञापन

"तुम्हें शर्म आनी चाहिए, कुछ पैसों के लिए तुमने..." धुरंधर एक्टर को एक डायलॉग की वजह से सुननी पड़ रही गालियां

विवेक सिन्हा ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे उसका इंस्टाग्राम डीएम इस वक्त नफरत भरे मैसेज से फुल है और एक महिला ने तो 'तुम्हें शर्म आनी चाहिए' तक कह दिया.

"तुम्हें शर्म आनी चाहिए, कुछ पैसों के लिए तुमने..." धुरंधर एक्टर को एक डायलॉग की वजह से सुननी पड़ रही गालियां
धुरंधर का एक सीन पड़ रहा भारी
Social Media
नई दिल्ली:

‘धुरंधर 2' में जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने वाले विवेक सिन्हा को अपने विवादित डायलॉग की वजह से काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है. फिल्म में उनके किरदार ने ‘हिंदू एक डरपोक कौम है' जैसी लाइन बोली थी जिसके बाद कई लोगों ने उन्हें निशाना बनाया. कुछ ने तो उन्हें पाकिस्तानी तक समझ लिया और धमकियां देने लगे. हाल ही में एक महिला ने इंस्टाग्राम पर विवेक सिन्हा को मैसेज भेजकर लिखा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए. एक हिंदू होकर सिर्फ कुछ पैसे के लालच में उन्होंने हिंदू समुदाय के खिलाफ ऐसी बात कही. महिला का यह मैसेज पढ़कर विवेक पहले तो हैरान रह गए, लेकिन फिर उन्होंने फैसला किया कि जवाब जरूर देना चाहिए.

विवेक सिन्हा को पाकिस्तानी समझ रही पब्लिक|Woman slams vivek sinha thinking he is from Pakistan

विवेक ने उस महिला को वॉइस नोट भेजकर अपनी बात साफ की. उन्होंने कहा कि फिल्में समाज का आईना होती हैं, जो अलग-अलग किरदारों को दिखाती हैं. अगर स्क्रीन पर पाकिस्तान से आए एक आतंकवादी का किरदार दिखाना हो, जो भारत में घुसकर लोगों को धमकाता है और हिंदुओं को डरपोक बताता है, तो क्या वाकई पाकिस्तान से किसी आतंकवादी को बुलाकर शूटिंग करानी पड़ेगी?

उन्होंने आगे जोड़ा कि एक्टर ही तो ऐसे किरदार निभाते हैं ताकि दर्शकों को उसकी सोच और क्रूरता का अंदाजा हो. ठीक उसी तरह जैसे फिल्म में कोई हत्यारा दिखाया जाता है, तो क्या असली हत्यारे को जेल से बुलाया जाता है? एक्टर को ही वह रोल करना पड़ता है. विवेक का कहना था कि उनका मकसद सिर्फ किरदार की मानसिकता दिखाना था, न कि कोई व्यक्तिगत हमला.

यह भी पढ़ें: Netflix Top 10 Movies: बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी लेकिन ओटीटी पर धुरंधर और बॉर्डर 2 को धूल चटा गई ये फिल्म

विवेक सिन्हा ने बताया कि महिला को वॉइस नोट भेज दिया, लेकिन अब तक उसका कोई जवाब नहीं आया है. बता दें कि ‘धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है और यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में शामिल हो गई है. विवेक को अपने नेगेटिव रोल के लिए तारीफ भी मिल रही है, लेकिन कुछ संवेदनशील डायलॉग्स की वजह से विवाद भी खड़ा हो गया.

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 में निभाया संजय दत्त के जानी दुश्मन का किरदार, एक सीन से देशभर में मचाई खलबली

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com