'धुरंधर 2' का ट्रेलर आज रिलीज हो रहा है? जानें क्या है रणवीर सिंह की फिल्म से जुड़ा सच

Dhurandhar 2 Trailer: हाल ही में खबर आई कि धुरंधर 2 का ट्रेलर 3 मार्च को रिलीज होने वाला था, लेकिन अचानक खबर आई कि मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट को फिलहाल टाल दिया है. धुरंधर 2 के मेकर्स ने ऐसे क्यों किया इसका खुलासा हो गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Dhurandhar 2 Trailer: क्या आज रिलीज हो रहा धुरंधर 2 का ट्रेलर?
नई दिल्ली:

Dhurandhar 2 Trailer: रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर: द रिवेंज यानी धुरंधर 2 इस महीने 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का रणवीर कपूर, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर माधवन के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में खबर आई कि धुरंधर 2 का ट्रेलर 3 मार्च को रिलीज होने वाला था, लेकिन अचानक खबर आई कि मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट को फिलहाल टाल दिया है. धुरंधर 2 के मेकर्स ने ऐसे क्यों किया इसका खुलासा हो गया है. 

ये भी पढ़ें: तिहाड़ जेल में चार महीने गुजारकर आई एक्ट्रेस की आपबीती, बोलीं- 'दाल, सब्जी, चार रोटियां और चावल, 500 लोगों के साथ रहना'

क्यों टला धुरंधर 2 का ट्रेलर

अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड हंगामा की खबर के अनुसार धुरंधर 2 टीम को पता चला कि 3 मार्च को चंद्र ग्रहण (लूनर ईक्लिप्स) पड़ रहा है. ज्योतिष के अनुसार, ग्रहण का समय सुबह 9:39 बजे से शाम 6:46 बजे तक रहता है. ट्रेलर आमतौर पर दोपहर के आसपास लॉन्च होते हैं, जो इस अशुभ समय में आता है. ग्रहण को नए काम की शुरुआत के लिए अशुभ माना जाता है, इसलिए धुरंधर 2 की टीम ने ट्रेलर की रिलीज को टाल दिया. एक सूत्र ने बताया कि 3 मार्च को ट्रेलर रिलीज की खबरें सिर्फ अफवाह नहीं थीं, बल्कि टीम ने वाकई यह प्लान किया था. लेकिन ग्रहण की जानकारी मिलने के बाद फैसला बदल दिया गया. अब ट्रेलर 5 या 6 मार्च को रिलीज हो सकता है.

कब रिलीज होगी धुरंधर 2

धुरंधर 2 आदित्य धर द्वारा निर्देशित स्पाई थ्रिलर सीरीज का दूसरा भाग है. पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी. इस सीक्वल में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म की कहानी एक भारतीय जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पाकिस्तान की क्रिमिनल सिंडिकेट और राजनीतिक व्यवस्था में घुसपैठ कर तबाही मचाता है. फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी, जो ईद, गुड़ी पड़वा और उगादी जैसे त्योहारों के साथ है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर डायरेक्टर सौरभ पांडे ने क्या कहा?
Topics mentioned in this article
Chandra Grahan
Dhurandhar The Revenge
Dhurandhar 2
Lunar Eclipse
Chandra Grahan 2026