विज्ञापन

बॉलीवुड की इस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने में धुरंधर 2 को लगानी होगी जी जान, पुष्पा 2 ने भी टेक दिए थे इसके सामने घुटने

रणवीर सिंह की धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए नए रिकॉर्ड बना रही है, लेकिन अब इसकी नजर भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े कीर्तिमान पर है.

बॉलीवुड की इस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने में धुरंधर 2 को लगानी होगी जी जान, पुष्पा 2 ने भी टेक दिए थे इसके सामने घुटने
धुरंधर 2 हर दिन बना रही नया रिकॉर्ड

रणवीर सिंह की धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए नए रिकॉर्ड बना रही है, लेकिन अब इसकी नजर भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े कीर्तिमान पर है. दंगल का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 2000 करोड़ रुपये रहा है, जिसे पार करना किसी भी फिल्म के लिए बड़ी चुनौती माना जाता है. खास बात यह है कि ‘धुरंधर 2' ने महज 10 दिनों में लगभग 1150 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जो इसकी जबरदस्त रफ्तार को दिखाता है, लेकिन ‘दंगल' का रिकॉर्ड अभी भी काफी दूर नजर आता है.

चीन में ‘दंगल' का दबदबा

‘दंगल' की सबसे बड़ी ताकत उसका चीन में मिला अपार प्यार रहा, जहां फिल्म ने अकेले करीब 1300 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. यही वजह है कि आमिर खान की इस फिल्म ने वैश्विक स्तर पर इतिहास रच दिया. आज भी ‘दंगल' का यह रिकॉर्ड अटूट माना जाता है और इसे तोड़ना किसी भी फिल्म के लिए बेहद कठिन है.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 10: 10वें दिन भी धुरंधर 2 की हुंकार, भारत में 1000 करोड़ के पास फिल्म, जानें कलेक्शन

‘पुष्पा 2' भी नहीं कर पाई कमाल

पुष्पा 2: द रूल ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग 1871 करोड़ रुपये की कमाई की थी, लेकिन वह भी ‘दंगल' के आंकड़े को पार नहीं कर सकी. अब ‘धुरंधर 2' के पास मौका है कि वह इस रिकॉर्ड के करीब पहुंचे, लेकिन इसके लिए फिल्म को आने वाले दिनों में लगातार मजबूत प्रदर्शन करना होगा. ट्रेड एक्सपर्ट्स मानते हैं कि फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए यह 1500-1800 करोड़ तक पहुंच सकती है, लेकिन 2000 करोड़ का आंकड़ा पार करना अब भी बड़ी चुनौती बना हुआ है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com