विज्ञापन

Dhurandhar Box Office Collection Day 10: धुरंधर 2 ने 10वें दिन की कमाई से पुष्पा 2 को पछाड़ा, 1200 करोड़ पार हुई वर्ल्डवाइड कमाई

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 10: धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार इतिहास रचती जा रही है. फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन भी जबरदस्त कमाई करते हुए अपनी रफ्तार कायम रखी है.

Dhurandhar Box Office Collection Day 10: धुरंधर 2 ने 10वें दिन की कमाई से पुष्पा 2 को पछाड़ा, 1200 करोड़ पार हुई वर्ल्डवाइड कमाई
Dhurandhar 2 Collection Day 10 रणवीर सिंह की फिल्म ने 10वें दिन भी उड़ाया गर्दा

Dhurandhar 2 Collection Day 10: धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार इतिहास रचती जा रही है. फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन भी जबरदस्त कमाई करते हुए अपनी रफ्तार कायम रखी है. सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने डे 10 पर करीब 38.18 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जिसके साथ ही इसका कुल इंडिया नेट कलेक्शन 754.10 करोड़ रुपये पहुंच गया है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन 900 करोड़ के पार निकल चुका है. खास बात यह है कि दूसरे वीकेंड में फिल्म की ऑक्यूपेंसी बढ़कर 54.4% हो गई है, जो दर्शकों के बढ़ते क्रेज को साफ दिखाती है.

दूसरे वीकेंड में फिर बढ़ी रफ्तार

रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने 10वें दिन शो की संख्या घटने के बावजूद शानदार पकड़ बनाए रखी. डे 9 पर जहां 18,456 शोज थे, वहीं डे 10 पर ये घटकर 13,558 रह गए, लेकिन ऑक्यूपेंसी में उछाल देखने को मिला और 62.85 करोड़ की कमाई अपने नाम की. हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा 35.70 करोड़ की कमाई की, जबकि तमिल और तेलुगु वर्जन ने क्रमशः 0.88 करोड़ और 1.60 करोड़ जोड़े. डे 9 पर 41.75 करोड़ की कमाई के बाद दूसरे हफ्ते का कलेक्शन तेजी से बढ़ रहा है और ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म जल्द ही 800 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है.

यह भी पढ़ें: शाहरुख-प्रभास को पछाड़ रणवीर सिंह बने नए बॉक्स ऑफिस किंग, 3000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाले पहले एक्टर

पुष्पा 2 को 10वें दिन की कमाई से पछाड़ा

पुष्पा 2 ने 10वें दिन 46 करोड़ की कमाई हिंदी भाषा में अपने नाम की थी. जबकि धुरंधर 2 ने 62 करोड़ का आंकड़ा पार करके अल्लू अर्जुन को धोबी पछ़ाड़ दे दी है. वहीं वर्ल्डवाइड आंकड़ा 10 दिनों की कमाई के साथ 1200 करोड़ पार हो गया है. जबकि दूसरे वीकेंड पर यह आंकड़ा 1400 करोड़ पहुंचने की उम्मीद है.  

कई ब्लॉकबस्टर को पीछे छोड़ रही फिल्म

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने महज 10 दिनों में कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इसने पठान के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है और जवान के रिकॉर्ड के करीब पहुंच चुकी है. इतना ही नहीं, फिल्म की रफ्तार आरआरआर और केजीएफ: चैप्टर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से भी तेज बताई जा रही है. वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म पहले हफ्ते में ही 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन जैसे सितारे नजर आ रहे हैं, जिसने इसे और भी बड़ा बना दिया है.

ये भी पढ़ें- 33 साल पहले धुरंधर का जमील जमाली बना था 'खबरी', रजनीकांत-नसीरुद्दीन शाह ने की रिजेक्ट, वीडियो देख फैंस बोले- इंटर्नशिप के दिन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com