Dhurandhar: The Revenge और इसके पहले पार्ट की सफलता के बीच अब एक दिलचस्प बात सामने आई है, जिसने फैंस को चौंका दिया है. फिल्म में बलोच चीफ शिरानी के किरदार में छा जाने वाले Bimal Oberoi भी आजकल फिल्म की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने खुलासा किया है कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से नहीं, बल्कि एक म्यूजिक वीडियो से की थी. वो भी Daler Mehndi के सुपरहिट गाने के साथ.
दलेर मेहंदी से दोस्ती और करियर की शुरुआत
एक इंटरव्यू में बिमल ओबेरॉय ने बताया कि 90 के दशक में उनकी मुलाकात Daler Mehndi से हुई थी, जो धीरे-धीरे गहरी दोस्ती में बदल गई. बिमल के कहा, दलेर उन्हें अपना “दोस्त, भाई और मेंटर” मानते हैं. अपने डेब्यू एल्बम Bolo Ta Ra Ra के बाद दलेर ने उन्हें मुंबई लाने का वादा किया. वादा निभाते हुए उन्होंने एक साल तक हर महीने 10,000 के 12 चेक दिए. यह सपोर्ट सिर्फ आर्थिक नहीं था, बल्कि इंडस्ट्री में एंट्री का रास्ता भी बना.
‘Ho Jayegi Balle Balle' से मिला पहला बड़ा ब्रेक
बिमल ने बताया कि जब Ho Jayegi Balle Balle की शूटिंग चल रही थी, तब वह सिर्फ सेट पर मौजूद थे, लेकिन अचानक डायरेक्टर्स ने उन्हें एक रोल ऑफर कर दिया.“मैं बस शूट पर गया था, लेकिन वहीं मुझे एक अहम हिस्सा मिल गया. गाना हिट हो गया और मेरी पहचान बन गई.” यह गाना उस दौर का बड़ा पॉप कल्चर मोमेंट था और बिमल का उसमें होना आज फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज बन गया है.
फिल्मों में एंट्री और सीख
म्यूजिक वीडियो के बाद Bimal Oberoi ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा. उन्होंने Anubhav Sinha की फिल्म Tum Bin से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की और उनके साथ काम करते हुए प्रोडक्शन की बारीकियां सीखीं.
सोशल मीडिया पर फैंस हुए हैरान
जैसे ही यह जानकारी सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस हैरान रह गए. इस पर कुछ मजेदार रिएक्शन भी आए. “Balooch chief Shirani is THIS guy?!” “Balle Balle से धुरंधर तक, क्या रेंज है!” “ओह बाप रे, ये तो बिल्कुल अलग अवतार है!” कई यूजर्स ने तो मजाक में यह भी कहा कि “क्या शिरानी ने अपनी जवानी में ‘Balle Balle' कर ली थी?”
‘धुरंधर' में दमदार रोल
Ranveer Singh स्टारर इस फिल्म में बिमल ओबेरॉय का किरदार शिरानी, कहानी का एक अहम हिस्सा है. एक ताकतवर और प्रभावशाली बलोच लीडर, जो ल्यारी के गैंग वॉर का केंद्र है. हाल ही में बिमल ने रणवीर के साथ काम करने का अनुभव शेयर करते हुए लिखा,“उनकी विनम्रता और केयर ने सीन को खास बना दिया… शायद इसी वजह से ‘हमजा' लोगों के दिल में बस जाता है.”
‘धुरंधर' की लगातार सफलता
बता दें कि Dhurandhar के पहले पार्ट 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. वहीं Dhurandhar: The Revenge ने 1200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. यह 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं