विज्ञापन

Dhurandhar 2 Collection Till April 5: IPL में भी धुरंधर 2 का जलवा, 17वें दिन 19 प्रतिशत बढ़ोतरी, अब तक की इतनी कमाई

धुरंधर ने अपने 17वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 25.65 करोड़ की कमाई की, जिससे इसका भारत में कुल नेट कलेक्शन बढ़कर 985.02 करोड़ हो गया है. वहीं दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन अब 1,165.37 करोड़ हो गया है.

Dhurandhar 2 Collection Till April 5: IPL में भी धुरंधर 2 का जलवा, 17वें दिन 19 प्रतिशत बढ़ोतरी, अब तक की इतनी कमाई
IPL में भी धुरंधर 2 का जलवा
नई दिल्ली:

Dhurandhar 2 Collection Till April 5:  आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर 2: द रिवेंज' शनिवार यानी 4 अप्रैल, 2026 को अपने रिलीज के 17वें दिन भी शानदार कमाई कर रही हैं. फिल्म लगातार आगे बढ़ रही है. माना जा रहा है कि इसकी कमाई कई रिकॉर्ड तोड़ेगी. एसएस राजामौली की 'बाहुबली 2' को पछाड़कर नॉर्थ अमेरिका में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर ने सोलह दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 961.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और इसका वर्ल्डवाइड कुल कलेक्शन 1,523.58 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. फिल्म के लिए खास बात यह है कि आईपीएल सीजन में भी फिल्म को लेकर फैंस का क्रेज कुछ कम नहीं हुआ. आईपीएल सीजन के बीच भी फिल्म ने बढ़त बनाए रखी और बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करते हुए आगे बढ़ी. 

17वें दिन का कलेक्शन 
धुरंधर ने अपने 17वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 25.65 करोड़ की कमाई की, जिससे इसका भारत में कुल नेट कलेक्शन बढ़कर 985.02 करोड़ हो गया है. वहीं दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन अब 1,165.37 करोड़ हो गया है. फिल्म उत्तरी अमेरिका में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनकर उभरी है. इसने SS राजामौली की 'बाहुबली 2' को भी पीछे छोड़ दिया है.

फिल्म ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ की कमाई की, दूसरे हफ्ते में 263.15 करोड़  16वें दिन 21.55 करोड़ की कमाई हुई, जो 15वें दिन के मुकाबले 17.8% ज्यादा थी. 11वें दिन फिल्म ने सबसे ज्यादा 68.10 करोड़ कमाए. यह दूसरे हफ्ते में किसी एक दिन की सबसे ज्यादा कमाई थी., Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, इसने पहले पार्ट के पूरे लाइफटाइम कलेक्शन 840.20 करोड़ को सिर्फ 11 दिनों में ही पीछे छोड़ दिया.    दूसरे हफ्ते में इसने 'जवान' और 'KGF Chapter 2' को भी पीछे छोड़ दिया.

यह भी पढ़ें - धुरंधर 2 के जमील जमाली को पाकिस्तानी नेता ने भेजा प्यार, राकेश बेदी को कहा- आई लव यू

बता दें कि यह फिल्म पूरे देश में 9,979 सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है. 17वें दिन हिंदी भाषा ने 13.54 करोड़, तेलुगू में 0.39 करोड़ और तमिल में 0.30 करोड़ की कमाई की. 

फिल्म की कहानी 
फिल्म की पूरी कहानी पंजाबी युवक जसकीरत सिंह रंगी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जेल में बंद है.  इसीबीच वह रॉ के मिशन पर पाकिस्तान में आतंक को खत्म करने के लिए जाता है. वहां उसका नाम 'हमजा अली मजारी' है.  फिल्म में 2014 के चुनावों, 2016 की नोटबंदी जैसे अहम मुद्दों को दिखाया गया है.  .यह 3 घंटे 49 मिनट (229 मिनट) की फिल्म है, जो U/A-सर्टिफाइड है. यह रणवीर सिंह के करियर की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म माना जा रहा है.  संजय दत्त ने SSP चौधरी असलम का किरदार निभाया है. अर्जुन रामपाल ISI के हेड मेजर इकबाल की भूमिका में हैं.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com